{"_id":"5facd79472e2dd42917d7160","slug":"robbers-shot-the-young-man-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों से भिड़ गया सुनार का बेटा, जांघ पर लगीं दो गोलियां, फिर भी बदमाशों को खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुटेरों से भिड़ गया सुनार का बेटा, जांघ पर लगीं दो गोलियां, फिर भी बदमाशों को खदेड़ा
Thu, 12 Nov 2020 12:08 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद भागते लुटेरे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर के वान बाजार के पास स्थित रामानंद गली में बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने सुनार की दुकान पर लूट का प्रयास किया। इस पर दुकान मालिक का बेटा तरुण गुप्ता लुटेरों से भिड़ गया। लुटेरों ने उसकी जांघ पर दो गोलियां मारीं। इसके बावजूद वह उनसे भिड़ता रहा। इस पर लुटेरे मौके से भाग गए। तरुण को स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विजय ज्वेलर का बेटा तरुण गुप्ता बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे दुकान खोलकर सफाई कर रहा था। तभी बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरे दुकान में घुसे और पिस्तौल तानकर सारा सामान उनके हवाले करने की बात कही। लेकिन तरुण लुटेरों पर टूट पड़ा।
विज्ञापन
यह देख लुटेरों ने पिस्तौल से तीन गोलियां दागीं। इनमें से दो गोलियां तरुण के जांघ में लगीं। तीसरी गोली दुकान की दीवार पर जाकर लगी। इस पर भी तरुण लुटेरों से भिड़ता रहा और लुटेरे वहां से भागने पर मजबूर हो गए। तरुण को जख्मी हालत में स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना सिटी के प्रभारी मनोज कुमार के मुताबिक वारदात वाली जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दो लुटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। शहर में नाकेबंदी की गई है।