फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbers fail to attempt rob of ATM

जब हथियार लेकर एटीएम लूटने पहुंचे अपराधी

Sat, 13 Sep 2014 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Sat, 13 Sep 2014 07:36 PM IST
विज्ञापन
robbers fail to attempt rob of ATM

अज्ञात बंदूकधारी लुटेरों ने शुक्रवार रात की कार्पोरेशन ब्रांच के बाहर बने कैबिन के ताले तोड़कर एटीएम उड़ाने की नाकाम कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों के शोर मचाने और चौकीदार के आने से उनकी योजना पर पानी फिर गया।

विज्ञापन


एटीएम को बैंक द्वारा रात 12 बजे से पहले बंद कर दिया जाता है। पांच अज्ञात लुटेरों ने देर रात शटर के ताले तोड़ एटीएम लूटना चाहा। यही नहीं, लुटेरों ने कैमरों पर काली स्प्रे का छिड़काव कर दिया।
विज्ञापन


एटीएम वाले कैबिन से आवाजें आती सुन आसपास मौजूद कुछ लोगों ने शोर मचा डाला। इससे घबराहट में लुटेरों ने हवाई फायरिंग कर डाले। शोर सुनकर जब गली में ड्यूटी दे रहा चौकीदार सुखमंदर सिंह मौके पर पहुंचा तो लुटेरों ने चौकीदार पर कपड़ा डालकर उसे बंधक बना अपनी जिप्सी में डाल लिया और साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने बैंक प्रबंधकों तथा पुलिस को इस बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन में गांव सोथा की पंचायत समेत चौकीदार सुखमंदर सिंह ने बताया कि लुटेरे उसे अगवा कर साथ ले जाकर सोथा के पास एक कमरे में ले जाकर मारपीट की और कमरे में बंद कर चले गए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि अभी बैंक से लिखित में शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed