{"_id":"58efc2b84f1c1b9f36cf8cf5","slug":"rattan-lubana-create-again-fight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इस बैड ब्वॉय ने फिर मचाई दहशत, स्टूडेंट के सिर पर ईंट मारी लगे 24 टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस बैड ब्वॉय ने फिर मचाई दहशत, स्टूडेंट के सिर पर ईंट मारी लगे 24 टांके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
रतन लुबाना का आतंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के स्टूडेंट्स से वसूली करने, उन्हें धमकाने वाले बैड ब्वॉयज ग्रुप का रतन लुबाना फिर अपनी हरकतें दोहरा रहा है। एक बार फिर चंडीगढ़ में बैड ब्वॉय का आतंक देखने को मिल रहा है। सेक्टर-33 स्थित एसडी कॉलेज में बैड ब्यॉय रतन लुबाना और उसके साथियों ने मिलकर जिस स्टूडेंट के सिर पर बुधवार को ईंट मारी थी, उसके सिर और मुंह पर 24 टांके लगे हैं।
घायल छात्र सेक्टर 33 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं पीड़ित छात्र की शिकायत पर सेक्टर-34 की पुलिस ने लुबाना और नाबालिग समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-32 ए में रिश्तेदार के यहां रहने वाले शिरिन महाजन ने पुलिस को बताया कि उसके 12वीं के पेपर चल रहे हैं। बुधवार को पेपर देने के बाद वह स्कूल से बाहर निकलकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि इतने में ही 2 काराें में सवार होकर आए रतन लुबाना और उसके साथियों ने अचानक हमला बोल दिया।
पहले कार से उतरे 2 युवकों ने शिरिन को पकड़ लिया और फिर रतन लुबाना ने उसके माथे पर ईंट से वार कर दिया। हमले में गंभीर घायल शिरिन को बचाने के प्रयास में लगे उसके दोस्त विपुल और अन्य की भी हमलावरों ने जमकर पिटाई कर दी और फरार हो गए।

विवादों से लुबाना का रिश्ता
रतन लुबाना का आतंक
सहपाठी से फोन पर हुआ था विवाद
विपुल ने बताया कि पिछले सप्ताह किसी बात को लेकर शिरिन का अपनी ही क्लास के साथी से फोन पर विवाद हो गया था। इस पर उसने उसे पेपर वाले दिन देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार को फिजिकल टेस्ट के बाद ही उस पर हमला हो गया।
3 साल से विवादों में लुबाना
रतन लुबाना किशनगढ़ निवासी पूर्व जिला परिषद भजन सिंह का बेटा है। वर्ष 2014 अंत में इसके खिलाफ ऑपरेशन सेल ने कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों से एक्सटोर्शन मनी वसूलने, धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया था। इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट के आदेश पर रतन लुबाना के खिलाफ गवाहों को धमकाने का केस भी दर्ज किया गया। जिला अदालत में रतन लुभाना का मामला चल रहा है।