{"_id":"ba4489ca086fe7df0426a9ac7b7313d6","slug":"raped-married-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"आया था काम ढूंढने, कर दिया विवाहिता का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आया था काम ढूंढने, कर दिया विवाहिता का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Mar 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा से काम की तलाश पर आए रिश्तेदार ने एक महिला का रेप कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को सेक्टर 43 के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कांगड़ा निवासी अनु 20 मार्च को अपने रिश्तेदार के घर धनास पहुंचा। उसने बताया कि उसे दिल्ली काम की तलाश पर जाना है। वह धनास में ही रुक गया। पीड़िता का पति जब काम से बाहर गया तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर रेप कर दिया। साथ ही बताने पर जान की धमकी भी दी। दो दिन तक पीड़िता गुमशुम रही, लेकिन बाद में उसने सारी बात अपने पति को बता दी। इस बीच आरोपी भी घर से निकल भागा।
विज्ञापन
पति ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अनु को सेक्टर 43 के बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। अनु पीड़िता के पति के चाचा का बेटा है।
विज्ञापन