{"_id":"efe623aaa4e73239308cc398fee04ac9","slug":"rape-with-girl-38","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बनाया गर्भवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर बनाया गर्भवती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 10 Jul 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
थाना सोहाना ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को गांव नगारी के एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव कंडाला निवासी युवती ने बताया है कि शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। करीब एक साल पहले ही उसकी मुलाकात कंपनी के एक मुलाजिम राजीव कुमार से हो गई।
विज्ञापन
कुछ समय में दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान राजीव ने बताया कि वह शादीशुदा है। लेकिन जल्दी ही पत्नी को तलाक दे देगा। साथ ही उससे शादी कर लेगा।
इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में वह गर्भवती हो गई। लेकिन वह शादी के नाम से पीछे हटने लगा। इतना ही नहीं उसने उसके साथ सारे संबंध तोड़ लिए।
विज्ञापन
इसके बाद उसने कई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।