{"_id":"57721d5e4f1c1b5f1879b8cd","slug":"rape-industrilist-son-rape-accused-rape-victim-panipat-rape-victim-porn-mms-hotel-rape-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के बेटे ने 5 साल लूटी आबरू, मीडिया के सामने आई पीड़िता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के बेटे ने 5 साल लूटी आबरू, मीडिया के सामने आई पीड़िता
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
उद्योगपति के बेटे पर रेप का आरोप लगाती पीड़िता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के एक कारोबारी के बेटे पर पांच साल तक दुराचार करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली युवती मीडिया के सामने आ गई।
थाना चांदनी बाग क्षेत्र निवासी युवती ने मीडिया के सामने उद्योगपति व उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है उद्योगपति के बेटे ने पांच साल तक डरा धमका कर अपनी कंपनी में रखा तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के अनुसार कारोबारी के दबाव में पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़िता के अनुसार कारोबारी के बेटे अभिषेक ने उसको शादी का झांसा देकर जालंधर फार्म हाउस, कटरा के एक होटल और पानीपत के एक गांव में उसके साथ दुराचार किया था। कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के बाद उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और फिर उसको ब्लैकमेल करने लगा।
सात अक्तूबर को नौकरी छोड़ कर वह पानीपत अपने घर आ गई और एक निजी कंपनी में काम करने लगी। 17 फरवरी को अभिषेक ने उसके खिलाफ एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करवा दिया। वह कारोबारी और उसके बेटे की शिकायत लेकर कई बार जालंधर पुलिस थाने में गई, लेकिन पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया। चार जून को पानीपत महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत लेकर पहुंची। महिला थाना पुलिस ने उसके केस को कटरा का बताकर वहां स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई करने से बच रही है। अब तक मामले में आरोपियों से पुलिस ने एक बार भी पूछताछ नहीं की है। जबकि अभिषेक उसको लगातार अपनी शिकायत वापिस लेने की धमकी दे रहा है। वह इस बारे में प्रधानमंत्री, पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत दोनों राज्यों के डीजीपी को भी शिकायत लिख चुकी है।
वर्जन
पुलिस युवती को साथ में लेकर वारदात स्थल की पहचान करने की कोशिश कर चुकी है लेकिन युवती वारदात स्थल की पहचान नहीं करवा पाई। युवती के साथ पहला क्राइम कटरा में हुआ। केस को कटरा स्थानांतरित किया जा चुका है। मामला अब उनके क्षेत्र का नहीं है। मामले में कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस करेगी।
मीना कुमारी, प्रभारी महिला पुलिस थाना पानीपत।