{"_id":"5f6b630c8ebc3ee8c340f132","slug":"punjab-news-in-hindi-a-farmer-murdered-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: मामूली विवाद में किसान की हत्या की, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: मामूली विवाद में किसान की हत्या की, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 23 Sep 2020 08:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Sep 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में पातड़ां थाने के अधीन शुतराणा में मामूली विवाद में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए किसान की पत्नी के बयान पर गांव के ही दो अन्य किसानों पर हत्या का केस दर्जकर लिया है लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हरमीत कौर निवासी डेरा गिआनियां शुतराणा ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पति नरिंदर सिंह (42) के खेत के साथ आरोपी नवजोत सिंह की जमीन लगती है। नवजोत सिंह ने अपनी जमीन आरोपी दलजीत सिंह को ठेके पर दी हुई है। उसके पति व आरोपी की जमीन तक साझा रास्ता है।
विज्ञापन
20 सितंबर को आरोपी दलजीत सिंह अपनी फसल काटने के लिए रास्ते से होकर खेत तक कंबाइन लेकर गया था। जिस दौरान रास्ते के मोड़ पर कंबाइन का टायर नीचे उतरने से रास्ते में गड्ढा हो गया । 22 सितंबर को आरोपी दलजीत सिंह अपने ट्रै्क्टर-ट्राली लेकर गड्ढे वाली जगह से मिट्टी निकाल कर ट्राली में डाल रहा था। इसी बीच आरोपी नवजोत सिंह भी पास ही खड़ा था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला का पति नरिंदर सिंह उन्हें रोकने गया। इस पर आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की। इस बीच उसके पति के गुप्तांग पर टांगें भी मारी गईं। बुरी तरह से घायल होने के कारण महिला के पति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
इसे भी देखें: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन