{"_id":"6369ed925522d855204b7143","slug":"prisoner-commits-suicide-in-panipat-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत जेल में कैदी ने लगाया फंदा, बाथरूम में लटकी मिली लाश, काट रहा था उम्रकैद की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat News: पानीपत जेल में कैदी ने लगाया फंदा, बाथरूम में लटकी मिली लाश, काट रहा था उम्रकैद की सजा
Tue, 08 Nov 2022 11:21 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:21 AM IST
सार
चार नवंबर को ही कैदी एक माह की छुट्टी काटकर वापस जेल आया था। बताया जा रहा है कि वो परेशान चल रहा था। उसने सोमवार रात डेढ़ बजे बाथरूम में जाकर टोंटी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पानीपत जिला जेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह स्थित जिला जेल में एक उम्रकैदी ने बाथरूम की टोंटी से गमछे का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। कैदी पिछले 15 साल से हत्या के अपराध में जेल में बंद था। उसने रात डेढ़ बजे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
बाथरूम में गए एक कैदी ने शव को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल अधीक्षक मौके पर पहुंचे और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल भिजवाया गया और परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
गांव अदियाना निवासी रणबीर (57) मतलौडा में चार नंवबर 2007 को हुए हत्या के मामले का आरोपी था। उस पर अदालत दोष साबित कर चुका थी। अब वो यहां पर उम्रकैद की सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले उसके पास 50 ग्राम चरस भी मिली थी। इस मामले में भी सेक्टर 29 थाना पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया था। चार नवंबर को वह एक माह की छुट्टी काटकर वापस जेल आया था। बताया जा रहा है कि वो परेशान चल रहा था। उसने सोमवार रात डेढ़ बजे बाथरूम में जाकर टोंटी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन