फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police sub inspector escapee in bribe case after vigilance raid

रिश्वत मांग रहा SI विजिलेंस को चकमा देकर फरार

Tue, 22 Dec 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Dec 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
police sub inspector escapee in bribe case after vigilance raid

मनीमाजरा। सोमवार शाम को विजिलेंस ने मनीमाजरा थाने में रेड की। इस दौरान एक एएसआई थाने से विजिलेंस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि एक एडवोकेट को 5 हजार रुपये के साथ पकड़ लिया है।

विज्ञापन


आरोप है कि एडवोकेट ने यह रिश्वत की राशि एएसआई को पहुंचानी थी। फिलहाल विजिलेंस एडवोकेट को पकड़कर सेक्टर-17 स्थित दफ्तर में पूछताछ के लिए लाई। जहां देर रात तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विनीत वर्मा श्री मनसा देवी चौराहे पर श्री सरूपजी ज्वेलर नाम से शॉप चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप में किसी ने अक्तूबर में गुरु नानक देव जी की आपत्तिजनक फोटो डाल दी थी। इसके बाद गुरुद्वारा माता राजकौर प्रबंधक कमेटी मनीमाजरा ने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जीरकपुर की सुखविंदर कौर ने यह फोटो डाली है। नवंबर में उनका समझौता हो गया। लेकिन मामला मामला कोर्ट में भी है और 3 जनवरी की तारीख थी। विनीत का आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी एएसआई नरिंद्र सिंह लगातार उन्हें धमका रहे थे कि ग्रुप उसका था और वह उस पर भी पर्चा दर्ज कर देगा।


विनीत का आरोप है कि एएसआई कार्रवाई न करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। विनीत ने 5 हजार रुपये पंचकूला के सेक्टर-16 के निवासी एडवोकेट संदीप कटोच को देकर भेजा। साथ ही विजिलेंस को इसकी जानकारी दे दी। विजिलेंस ने थाने के बाहर ट्रैप लगा दिया।

जैसे ही एडवोकेट अंदर गया विजिलेंस की टीम भी अंदर जा पहुंची। इस दौरान थाने में अफरा तफरी मच गई और एएसआई पिछले दरवाजे से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed