फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person injured in firing in Batala

Batala: रंजिश में गुज्जर समुदाय के दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक युवक को लगी दो गोलियां, अस्पताल में भर्ती

Mon, 07 Nov 2022 08:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 08:59 PM IST
सार

थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल फरीद बयान देने की स्थिति में नहीं है। मगर पुलिस ने अमृतसर जाकर घायल फरीद के भाई के बयान ले लिए हैं। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
One person injured in firing in Batala
अस्पताल में भर्ती घायल फरीद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बटाला में गुज्जर समुदाय के दो पक्षों के बीच रंजिश में फायरिंग में एक युवक को दो गोलियां लगी हैं। गोली लगने से घायल युवक को सबसे पहले बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मगर वहां से डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया। घायल युवक को एक गोली जांघ में और दूसरी बाजू पर लगी है। वहीं पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान फरीद निवासी गांव मड़ियांवाल के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस पीड़ित पक्ष के लोगों के बयान ले रही थी। फरीद और उसके भाई नूरदीन ने बताया कि वह रविवार की देर रात को अपने रिश्तेदारों से मिलकर एक कार पर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बटाला-जालंधर रोड बाईपास के पास हंसली नाले के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में ही उनकी कार को कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने रोक लिया और बहसबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


घायल फरीद ने बताया कि किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर उनकी दूसरे गुज्जर पक्ष के लोगों से मतभेद था और इसी रंजिश में दूसरे पक्ष के लोग उन्हें धमकाते थे। रंजिश में ही उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। इस फायरिंग में फरीद को दो गोलियां लगी हैं। थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल फरीद बयान देने की स्थिति में नहीं है। मगर पुलिस ने अमृतसर जाकर घायल फरीद के भाई के बयान ले लिए हैं। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed