{"_id":"57d6f6574f1c1b902cd47af6","slug":"once-again-the-gang-snatchers-activated-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश इलाका, स्नैचरों का डाका, 1 घंटे में दो महिलाओं से छीनी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉश इलाका, स्नैचरों का डाका, 1 घंटे में दो महिलाओं से छीनी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्नैचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एक बार फिर स्नैचरों का गैंग सक्रिय हो गया है। एक घंटे के अंदर दो जगह स्नैचिंग की वारदातें सामने आई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार गैंग ने पहली वारदात सोमवार रात करीब 8.15 पर सेक्टर 38 में दी।
जहां बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 38 की रहनेवाली सतिंदर कौर के रूप में हुई है। सतिंद कौर घर के पास ही किसी काम से जा रही थी। जैसे ही वो मकान नंबर 3554 के पास पहुंची बाइक सवार दो बदमाश उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। दोनों ने हेलमेट नही पहन रखे थे। महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुकेथे। महिला बाइक का नंबर भी नोट नही कर पाई ।
वही बदमाशों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की कोशिश सेक्टर 49 में भी की लेकिन यहां वो कामयाब नही हो पाये। एक महिला के गले पर बाइक सवारों ने चेन पर झपट्टा मारा लेकिन चेन गले से टूट कर नीचे जमीन पर गिर गई। स्नैचर खाली हाथ ही वहां से भाग गए। डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि दोनों जगह वारदात करने वाले एक ही बाइक सवार गैंग लग रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।