{"_id":"bcac8abaa38a25382a1bac2b60da3f45","slug":"murder-of-drug-addicted-brother-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए पैसे मांगने पर युवक को बड़े भाई ने मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के लिए पैसे मांगने पर युवक को बड़े भाई ने मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलीजागरां में बुधवार देर रात नशे के लिए पैसा की ज्यादा डिमांड करने पर गुस्साए बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। जांच के बाद गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके दो दिनों का रिमांड लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच के अनुसार बुधवार की रात मौलीजागरां निवासी अमरीक अपनी मां से पैसे मांग रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई मलकीत घर आया। उसने अमरीक की जिद पर उसको 500 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
लेकिन, इसके बाद अमरीक और पैसे का डिमांड करने लगा। इससे गुस्साएं मलकीत ने अमरीक को पीट दिया। इसके बाद अमरीक घर के बाहर जाकर बड़े भाई को गालियां निकालने लगा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इससे गुस्साए मलकीत ने गुस्से में चाकू लेकर निकला और उसने छोटे भाई अमरीक पर तीन बार वार कर लहूलुहान कर दिया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अमरीक को गंभीर घायल में जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वहां, ड्यूटी डाक्टरों ने अमरीक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ने अपने गुनाह कबूल कर लिया।