{"_id":"6af4c8b550f7202a9c074499","slug":"violent-clash-between-two-groups-over-an-illicit-liquor-den-11-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-166595-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कच्ची शराब के अड्डे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कच्ची शराब के अड्डे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 11 घायल
विज्ञापन
हाथ में कारतूस दिखाता युवक। स्रोत-वीडियोग्रेव
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम मऊमाफी स्थित कबूतरा डेरे में कच्ची शराब बेचने के ठिकाने को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, फरसे और पत्थरों से हमला किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 36 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने सदर चौकी प्रभारी अभिषेक पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।
ग्राम मऊमाफी में कबूतरा डेरा है। यहां कच्ची शराब बनाने और बेचने का काम होता है। बुधवार सुबह शराब बेचने के ठिकाने को लेकर डेरे के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी, फरसे तथा पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस फोर्स एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचा। बताया गया कि गांव में कुछ महिलाओं ने एंबुलेंस का रास्ता रोक लिया था। पुलिस ने लोगों को हटाकर रास्ता खुलवाया, जिसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
फायरिंग के आरोप, कारतूस हाथ में लिए वीडियो भी वायरल
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति के हाथ में कारतूस दिखाई दे रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि किसी भी घायल को गोली लगने की चोट नहीं आई है। फायरिंग के आरोपों की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खूनी संघर्ष में ये हुए घायल
घायलों में एक पक्ष के मऊमाफी निवासी सुनील (35), अजय (30) और सोनू (26) शामिल हैं। दूसरे पक्ष से बम्होरी नागल निवासी अनिल (35), अंगूरी (40), धीर सिंह (55), अजय (25), सुदीप (25), राजकुमार (25), महेश (50) और नर्सिंग (55) घायल हुए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट
मऊमाफी निवासी सोनिका ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार को वह घर पर थी। इसी दौरान रवि, बलराम उर्फ बल्ली, अनिल, नीलेश और उनके साथ आए अन्य लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति बबी, ससुर बासुदेव, चाचा ससुर सुनील और हरी के साथ मारपीट की। आरोप है कि रवि ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया। डायल-112 पर सूचना देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने इस तहरीर पर चार नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दूसरे पक्ष से बम्होरी नागल निवासी रवि ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार सुबह मऊमाफी के गिन्नी, सुनील, राकेश, हरी, अर्जुन, अमित, वासुदेव, बबी, सोनू और अन्य लोग उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने कच्ची शराब के अड्डे को लेकर विवाद किया और धमकी दी कि ललितपुर में कहीं भी शराब बेचने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा। रवि का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया और विरोध करने पर उसके तथा परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने इस तहरीर पर 32 नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
30 साल पुराने अड्डे पर दूसरे पक्ष की बिक्री से शुरू हुआ विवाद
मऊमाफी निवासी सुनील के मुताबिक, उनका पक्ष करीब 30 साल से कोतवाली सदर क्षेत्र के कैलगुवां चौराहे पर टेल्को बड़ी नहर के पास कच्ची शराब बेचता था। पिछले चार दिन से बम्होरी नागल के कुछ लोग भी उसी अड्डे पर शराब बेच रहे थे। सुनील का कहना है कि इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों को वहां शराब बेचने से मना किया गया था। मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। इसमें तय हुआ था कि टेल्को अड्डे पर कोई नया व्यक्ति कच्ची शराब नहीं बेचेगा। आरोप है कि इसके बावजूद बुधवार सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर के कई स्थानों पर कच्ची शराब की बिक्री
जिले में कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है। इसके बावजूद शहर और आसपास के कई स्थानों पर इसकी बिक्री की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कोतवाली क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास, चंदेरा, आरएमवी कॉलेज के पास हाईवे किनारे, कैलगुवां ओवरब्रिज, गोविंद सागर बांध के समीप, मसौरा बैरियर ओवरब्रिज, नेहरू नगर के सिद्धनपुरा, आरटीओ कार्यालय जाने वाली नहर रोड, कैलगुवां रोड स्थित पावर हाउस वर्कशॉप और ग्राम पनारी के पास कच्ची शराब की बिक्री के अड्डे बताए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर इन स्थानों पर सुबह से ही बिक्री शुरू होने की बात कही जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मऊमाफी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सोशल मीडिया पर गोली चलने की बात कही जा रही है, लेकिन किसी भी घायल को फायर आर्म्स इंजरी नहीं है। मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। सदर चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।
अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर