{"_id":"5b5b44ea4f1c1bb15c8b4cf4","slug":"mr-commits-suicide-by-eating-sulfas-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":" एमआर ने जन्मदिन के एक दिन बाद उठाया खौफनाक कदम, फोन कर पत्नी को सुनाई मनहूस खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर ने जन्मदिन के एक दिन बाद उठाया खौफनाक कदम, फोन कर पत्नी को सुनाई मनहूस खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टंकी वाली गली में रहने वाले एक एमआर ने अपने तीन पार्टनरों से तंग आकर सल्फास निगलकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर तीन मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी साउथ के प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता निशा टंडन निवासी टंकी वाली गली मोगा ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसका पति विशाल टंडन जायडस फार्मा कंपनी में बतौर एम आर नौकरी करता था। उसके पति ने तीन अन्य एम आर के साथ मिलकर मोगा में आरा रोड पर राना फार्मा के नाम से होलसेल दवाओं की दुकान खोल रखी थी। पिछले करीब एक माह से विशाल टंडन का अपने साथी हिस्सेदारों के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
कुछ दिन पहले विशाल ने अपने साथियों के साथ एक बैठक कर पूरा हिसाब बनाया। हिसाब के बाद तीनों हिस्सेदारों की तरफ विशाल टंडन की नौ लाख रुपये की लेनदारी निकल आई। इस पर सभी ने सहमति जताई कि एक महीने के बाद तीनों मिलकर उसे नौ लाख रुपये दे देंगे। गुरूवार को विशाल का जन्मदिन था। वह अपने परिवार और यूनियन के सदस्यों के साथ पूरा दिन व्यस्त रहा। देर शाम उसे उसके हिस्सेदार अमित खुराणा का फोन आया और उसने कहा कि चार लाख रुपये एक कंपनी के देने है, जो हिसाब में नही जोड़े गए, इसलिए उसकी नौ लाख की लेनदारी में से 1.44 लाख रुपये काट लिए जाएंगे। इस पर विशाल और अमित में बहस हो गई और गाली गलौच तक हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद विशाल देर शाम एक होटल में गया और वहां बैठकर बीयर पीने लगा। बीयर पीने के बाद उसने होटल में ही एक कमरा लिया और कमरे में जाकर सल्फास की गोलियां निगल ली। गोलियां खाने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि उसने होटल के कमरे में सल्फास की गोलियां निगल ली है। पत्नी ने परिजनों को बताया तो परिजनों ने होटल में संपर्क किया।
होटल वालों ने कमरे में जाकर देखा तो विशाल गिरा हुआ था। उसे अमृतसर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने निशा टंडन के बयान पर विशाल के तीनों हिस्सेदारों अमित खुराणा, उसके भाई रिक्की खुराणा और हर्ष नंदा के खिलाफ आत्महत्या को बाध्य करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार हैं।