{"_id":"570d15b84f1c1b50044a6ab8","slug":"mother-of-child-stolen-purse-of-teachers-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई थी बच्चे का एडमिशन करवाने और पर्स चुराकर निकल गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आई थी बच्चे का एडमिशन करवाने और पर्स चुराकर निकल गई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। अपने बच्चे की स्कूल में एडमिशन करवाने आई एक महिला ने स्कूल टीचर का ही पर्स चोरी कर लिया। पर्स में एक हजार रुपये कैश, मोबाइल और अन्य सामान था। टीचर सीमा ने तुरंत चोरी की सूचना मनीमाजरा पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बस स्टैंड मनीमाजरा के पास बने गर्वनमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीचर सीमा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान प्रिंसिपल रेणू चोपड़ा ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो पता चला कि एक महिला अपने बच्चे को पहली क्लास में दाखिला दिलवाने आई थी। उसने ही कुर्सी पर टंगे सीमा के पर्स को चुराया था।
विज्ञापन
एक घंटे बाद पर्स चोरी करने वाली महिला फिर स्कूल में आई। महिला के आते ही स्कूल टीचर ने फिर पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया। इस दौरान पुलिस ने छानबीन कर तलाशी ली तो दर्शनी बाग निवासी महिला वामिनी अवस्थी से पर्स और मोबाइल आदि मिल गए। पुलिस ने वामिनी अवस्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन