फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile recovered from gangster Manna in Firozpur jail

Firozpur: मोबाइल छीनने पर भड़का गैंगस्टर मन्ना, ग्रिल पर सिर पटका, जेल अधिकारियों को दी धमकी

Mon, 10 Oct 2022 04:33 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 04:33 PM IST
सार

अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में दबिश देकर चार हवालातियों को मोबाइल संग काबू किया है। अधिकारियों को तलाशी दौरान बारह मोबाइल मिले हैं। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को जेल के सहायक अधीक्षक निर्मल सिंह की शिकायत पर चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mobile recovered from gangster Manna in Firozpur jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

जेल में मोबाइल संग पकड़े जाने पर गैंगस्टर मन्ना ने मोबाइल को दीवार पर मारकर तोड़ने का प्रयास किया। जब अधिकारियों ने मोबाइल छीन लिया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं गैंगस्टर ने खुद को चोट पहुंचाने के प्रयास में अपना सिर ग्रिल पर पटक दिया। इसमें उसे चोट आई है। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को बंदी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक गुरतेज अपने मुलाजिमों के साथ ब्लाक नंबर-तीन की बैरक नंबर-एक में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। तलाशी दौरान वहां बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खंडे वाला चौंक तलवंडी साबो से टच स्क्रीन मोबाइल मिला। गैंगस्टर ने दीवार पर फेंक कर मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


किसी तरह मुलाजिम ने उससे मोबाइल बरामद कर लिया। मोबाइल थोड़ा ही टूटा है। इसके बाद गैंगस्टर मन्ना ने खुद को चोट पहुंचाने के लिए अपना सिर ग्रिल में दे मारा। इस संबंध में जेल के उप अधीक्षक योगेश जैन को सूचित किया गया तो वह तुरंत वहां पहुंचे। गैंगस्टर मन्ना ने वहां मौजूद जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सिटी पुलिस ने गैंगस्टर मन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मन्ना से मिले मोबाइल की जांच अब लैब में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में चार हवालाती मोबाइल के साथ काबू
उधर, अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में दबिश देकर चार हवालातियों को मोबाइल संग काबू किया है। अधिकारियों को तलाशी दौरान बारह मोबाइल मिले हैं। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को जेल के सहायक अधीक्षक निर्मल सिंह की शिकायत पर चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक अधीक्षक निर्मल सिंह ने बैरकों में दबिश देकर वहां बंद बंदियों की तलाशी ली। तलाशी दौरान हवालाती चरण सिंह निवासी अहमद ढंढी से एक मोबाइल, बलजिंदर सिंह निवासी खाई रोड बस्ती भट्ठियां वाली से एक मोबाइल, हवालाती मनप्रीत सिंह से एक मोबाइल व हवालाती गुरपाल सिंह निवासी किली नौ अबाद जीरा से एक मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा बैरक में विभिन्न जगहों पर पड़े सात मोबाइल मिले हैं, ये मोबाइल किन बंदियों के हैं, इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। थाना सिटी पुलिस ने चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed