टयूशन पर नाबालिग छात्र से कुकर्म करता था टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक ही बन गया भक्षक। एक ट्यूटर पढ़ाई के बाद अपने छात्र को बनाता था हवस का शिकार। घटना पंजाब के बरनाला की है। जहां एक ट्यूटर ट्यूशन के बाद 9 वर्ष के छात्र से लंबे समय कर रहा था कुकर्म।
मामले का खुलासा होते ही बरनाला पुलिस ने ट्यूटर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग छात्र शक्ति नगर निवासी हंसराज के पास दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक ट्यूशन पढ़ता था।
बच्चे के परिजनों का आरोप है कि हंसराज ट्यूशन का समय खत्म होने के बाद बाकी बच्चों को तो छुट्टी कर देता था मगर उनके 9 वर्षीय बच्चे को रोक लेता था।
कुकर्म कर डराता धमकाता था आरोपी अध्यापक
कमरे में कुंडी लगाकर अंदर उससे कुकर्म करता और उसे घर न बताने के लिए डराता धमकाता था। छात्र हररोज अपने माता-पिता से ट्यूशन पर न जाने की जिद्द करता, मगर उन्हें यह पता नहीं लगा कि वह क्यों ट्यूशन पर जाने को मना करता है।
आखिर मंगलवार शाम को जब छात्र ट्यूशन से लौटा तो उसने अपना दर्द बयां किया। उसके परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसकी हालत देख उसे दाखिल कर लिया।
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि जब उनको सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना एवं डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा को बच्चे के बयान लेने के लिए भेजा। आरोपी अध्यापक की तलाश में छापामारी की जा रही है।