फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   misdeed with minor boy by 6 man

नाबालिग बच्चे से 6 से ज्यादा लोगों ने किया कुकर्म

Thu, 28 Aug 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(मोहाली) Updated Thu, 28 Aug 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
misdeed with minor boy by 6 man

पंजाब के कुराली(मोहाली) के गांव पडियाला के एक लड़के साथ हुए कुकर्म को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


घटना 20-25 दिन पहले की बताई जाती है। पुलिस ने कुकर्म के शिकार लड़के का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुकर्म के शिकार बालक के पिता ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि लखनौर निवासी एक व्यक्ति उसके बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था।
विज्ञापन


उसे कहा गया था कि राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा साहिब बाबा जी ने बुलाया है। इसके बाद वह व्यक्ति लड़के को गुरुद्वारा साहिब के समीप स्थित एक कोठी में ले गया। जहां कई व्यक्तियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह से ज्यादा लोगों पर केस

misdeed with minor boy by 6 man

शिकायत मिलने के बाद पुलिस लड़के का मेडिकल कराने के लिए कुराली सिविल अस्पताल ले गई। लेकिन सिविल अस्पताल में उपस्थित डाक्टर का व्यवहार कुछ ठीक नहीं था। जिसे देखकर लोग भड़क गए।

इसके बाद उन्होंने कहा कि लड़के का मेडिकल खरड़ से कराया जाए। इसी दौरान लड़के का मेडिकल खरड़ के अस्पताल में कराया गया। कुराली अस्पताल के डाक्टर ने आरोप को गलत बताया है।

पीड़ित द्वारा दिए बयान पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने गुरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह, करणवीर सिंह, तलविंद्र सिंह, रघवीर सिंह और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी मोहाली हरपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद कथित आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed