फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 35 year old woman in Firozpur of Punjab

हैवानियत: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला महिला को पिलाया, बेहोश होने पर दुष्कर्म किया, वीडियो बना ब्लैकमेल भी किया

Thu, 28 Apr 2022 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/लुधियाना/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/लुधियाना/अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 05:56 PM IST
सार

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Misdeed with 35 year old woman in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शीतल पेय (कोल्ड ड्रिंक) में नशा मिलाकर एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा है। उधर, थाना सदर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता (35) ने पुलिस बताया है कि उसका पति बस चालक है। उसके घर एक साल पूर्व आरोपी का आना-जाना था। एक दिन अचानक आरोपी शीतल पेय की बोतल लेकर उनके घर आ गया और उसने पीड़िता को पिला दिया, वह पीते ही बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में पीड़िता से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया। आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 25 अप्रैल को आरोपी जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिता गिरफ्तार
अमृतसर में मेहता थाना की पुलिस ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की है। पीड़िता के भाई और आरोपी के बेटे ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल की रात वह घर की छत पर सोया था। रात करीब 11:30 बजे उसकी अचानक आंख खुली और वह पानी पीने छत से नीचे गया। इस दौरान उसने देखा कि उसकी माता और छोटी बहन बाहर सो रही थीं। बड़ी बहन और पिता कमरे में थे। उसने दरवाजा खोला तो पाया कि दोनों गलत हालत में थे।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उसके पिता ने उसे देखा तो इस बाबत किसी को बताने पर उसे और उसकी माता को जान से मारने की धमकी दी। पिता के डर से पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में खुद को मजबूत कर 27 अप्रैल को इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एफ), 506 और पॉस्को एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लुधियाना: मंदबुद्धि युवक से कुकर्म किया
मोटरसाइकिल पर घुमाने का झांसा देकर एक युवक ने मंदबुद्धि युवक से कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने मंदबुद्धि बच्चे को धमकी दी और कहा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। युवक ने परिवार वालों को यह बात बताई। इसके बाद इसकी जानकारी थाना डेहलों पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed