{"_id":"57ff4dfa4f1c1b6752290a8c","slug":"mbbs-doctor-husband-in-coma-and-high-voltage-drama-by-wives-one-beaten-other-in-rewari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MBBS डॉक्टर पति कोमा में, दोनों पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MBBS डॉक्टर पति कोमा में, दोनों पत्नियों का हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Thu, 13 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
एमबीबीएस डॉक्टर पति कोमा में है और पत्नियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। एक ने दूसरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है।
अर्जुन नगर में बुधवार को एक एमबीबीएस डॉक्टर की पहली पत्नी ने उसकी दूसरी पत्नी से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस भी एक हाई वोल्टेज ड्रामे को तमाशबीन होकर देखती रही।
रेवाड़ी शहर के अर्जुन नगर निवासी विनोद कुमार एमबीबीएस डॉक्टर हैं। विनोद ने वर्ष 2011 में बहादुरगढ़ निवासी सुषमा से शादी की थी। बाद में इनमें किसी बात को लेकर अनबन हो गए।
एक साल बाद ही सुषमा ने विनोद के खिलाफ दहेज का केस ठोक दिया। इसके बाद विनोद ने वर्ष 2013 में दिल्ली निवासी ममता खत्री से दूसरी शादी कर ली। उसके ममता से एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में विनोद ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद विनोद कोमा में चला गया। फिर दोनों ने विनोद पर अपना-अपना हक जताना शुरू कर दिया। फिलहाल ममता डेढ़ साल से विनोद की देखभाल कर रही थी।

Trending Videos
लोगों को लेकर आई और ममता के साथ मारपीट की
rape victim
- फोटो : Demo Pic
बुधवार सुबह सुषमा कुछ लोगों को लेकर विनोद के घर आई और ममता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सुषमा जहां मकान पर अपना हक जता रही थी। वहीं ममता पति एवं मकान अपना बता रही थी। यह ड्रामा देर शाम तक चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन कोई बात नहीं बनी।
सिटी थाने और महिला पुलिस में उलझा मामला
घटना को लेकर देर शाम तक मामला उलझा रहा। देर शाम तक जहां सिटी थाना पुलिस महिला थाने का मामला बताकर अपना पिंड छुड़ा रही थी। वहीं महिला पुलिस इसे सिटी थाने का मामला बता रही थी। रात करीब आठ बजे ममता महिला थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
ममता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही सही मामला सामने आ पाएगा।
- तौबा रानी, एएसआई, महिला थाना