फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   martyr mother murder case

शहीद की मां के मर्डर का चौंकाने वाला सच

Sat, 15 Nov 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Nov 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
martyr mother murder case

शहीद फ्लाइंग अफसर की चंडीगढ़ में रहने वाली मां के मर्डर का चौंकाने वाला सच सामने आया है। हत्या के आरोप 4 दिन पहले रखे नौकर में लगे हैं, जिसे चार दिन पहले ही दिल्ली की एक एजेंसी से हायर किया गया था।

विज्ञापन


नीलम सैनी (71वर्ष) सेक्टर-35 डी स्थित घर में अकेली रहती थीं। उनके पति और दोनों बेटों की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। वारदात के बारे में शुक्रवार देर रात साढ़े दस बजे तब पता चला जब ऊपर की मंजिल में किराये पर रह रहे लड़कों में से एक पानी लेने के लिए नीचे आया। उसने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और नीलम का शव फर्श पर पड़ा था। लडके ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया।

विज्ञापन

पहले बंधक बनाया

martyr mother murder case

मौके पर पहुंची पुलिस जांच टीम ने पाया कि नीलम सैनी को बंधक बनाकर मारा गया। उनके हाथ पीछे बंधे हुए थे। समझा जाता है कि लुटेरे ने उन्हें बंधक बनाकर पहले घर कीमती सामान की जानकारी ली और जाते समय गला दबा कर उनकी हत्या कर दी। नीलम सैनी के गले पर गहरे निशान हैं। नौकर कितना सामान लूट कर ले गया है, पुलिस अभी इसका आकलन नहीं कर सकी है।  

दो साल पहले हुई थी पति की मौत
नीलम सैनी के पति जीएस सैनी भी एयरफोर्स में अधिकारी थे। वर्ष 2012 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। उससे पहले वर्ष 2000 में गोवा एयरशो के दौरान उनके छोटे बेटे अजय सैनी प्लेन क्रेश में शहीद हो गए थे।
वर्ष 2002 में उनके बड़े बेटे नेवी में अफसर राजेश की पठानकोट में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बड़ी बहू नेवी में कमांडेंट हैं और चेन्नई में रहती हैं। उनकी बेटी हरियाणा के रेवाड़ी में रहती हैं।

सोमवार को ही रखा था नौकर

martyr mother murder case

आसपास के लोगों ने बताया कि उनके घर में सोमवार को दिल्ली की किसी कंपनी से नया नौकर सुनील आया था। उसका रहन-सहन पहले से कुछ संदिग्ध लग रहा था। शुक्रवार को नौकर किसी को अंदर नही जाने दे रहा था।

दूधवाले से दूध बाहर खुद आकर लिया। मौके पर पंचकूला सेक्टर-21 से पहुंची नीलम सैनी की भाभी ने बताया कि दिन में उन्होंने फोन किया तो फोन नौकर ने उठाया। यह कह कर बात कराने से इंकार कर दिया कि मैडम बिजी हैं। घर में हमेशा एजेंसी के माध्यम से ही नौकर रखे जाते थे। नौकर सुनील ने खुद को बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला बताया था।

विज्ञापन

आलाअधिकारी पहुंचे मौके पर

martyr mother murder case

शहीद के घर में हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंच गए। इनमें डीएसपी क्राइम जगबीर, डीएसपी साउथ उर्विजा गोयल और साउथ डिविजन के चारों थानों की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर से बाहर जाने वाले रास्तों, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है। नौकर के फोटो आसपास के जिलों में पुलिस को भेज दिए गए हैं। हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। यह संभव है कि वारदात को अंजाम देने के लिए नौकर ने अपने साथियों को बुला लिया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed