{"_id":"5efd9ea06584b05929162ecf","slug":"manimajra-police-station-sho-jaswinder-kaur-suspend-bribe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोरी में फंसी एसएचओ जसविंदर कौर सस्पेंड, सीबीआई ने जांच में शामिल होने को कहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्वतखोरी में फंसी एसएचओ जसविंदर कौर सस्पेंड, सीबीआई ने जांच में शामिल होने को कहा
Thu, 02 Jul 2020 02:15 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 02 Jul 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच लाख की रिश्वतखोरी में फंसीं मनीमाजरा थाने की पूर्व एसएचओ जसविंदर कौर को पुलिस डिपार्टमेंट ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि जसविंदर कौर पर धोखाधड़ी एक के केस में आरोपी पर केस दर्ज करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
सीबीआई ने पूर्व एसएचओ पर केस दर्ज कर बिचौलिया भगवान सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेते मोहाली में रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। दो लाख की पहली किस्त वह पहले ही ले चुका था। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने एसएसपी यूटी को लेटर में जसविंदर कौर को जल्द से जल्द इंवेस्टीगेशन ज्वाइन करने को कहा है।
गौरतलब है कि मनीमाजारा के एमएचसी निवासी शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया था कि बीते 5 जून को उसके घर पर दो पुलिसकर्मी आकर बोले कि उसके खिलाफ थाने में शिकायत आई है। इसके बाद 10 जून को मनीमाजरा की थाना प्रभारी जसविंदर कौर ने उसे कॉल कर थाने बुलाया और कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि रणधीर सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उसने 27 से 28 लाख की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
आरोपों के मुताबिक, जसविंदर कौर ने उससे कहा कि उसके पैसे वापस कर दे नहीं तो तेरे खिलाफ केस रजिस्टर्ड हो जाएगा। थाने के चेंबर में जसविंदर कौर के साथ रणधीर सिंह, भगवान सिंह, निरपिंदर सिंह भी मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान एसएचओ समेत अन्य लोगों ने उसके साथ गाली गलौच की और केस दर्ज करने की धमकी दी। इस दौरान केस को सेटल करने के एवज में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी।
इसके बाद बीते 19 जून को संगरूर के मेहलन चौक पर भगवान सिंह को गुरदीप ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने सीबीआई में शिकायत दर्ज करा दी। सीबीआई ने बीते सोमवार को जाल बिछाकर आरोपी भगवान सिंह को एक लाख रुपये की दूसरी किस्त लेते हुए मोहाली से रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।