फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered in Ludhiana of Punjab

युवक को किया अगवा फिर फोन करवा दोस्त को बुलवाया, गैंगस्टर ने चौक पर एक को काट डाला

Wed, 03 Jun 2020 06:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jun 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Man murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

शिमलापुरी के क्वालिटी चौक इलाके में दो दिन पहले रंजिश के चलते दो दोस्तों पर गैंगस्टर कांचा ने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियार से हमला कर दिया। एक युवक को तो कांचा गिरोह ने ऐसा काटा कि आम व्यक्ति से देखा भी न जाए। घायल युवक ने इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात ईएसआई अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव बुलारा निवासी रमनदीप सिंह के रुप में हुई है, जबकि उसका दोस्त गगनदीप अस्पताल में दाखिल है। 

विज्ञापन


गैंगस्टर कांचा ने अपने भाई पर हुए हमले का बदला लेने के लिए गगनदीप को घर से बुलवाया था। गगन के साथ रमनदीप भी आ गया और हमले में उसकी जान चली गई। थाना शिमलापुरी पुलिस ने इस मामले में गगनदीप सिंह की शिकायत पर गोबिंद नगर निवासी सोनू कांचा, सोनू कुमार, विजय कुमार, जसविंदर सिंह, कर्णमनी, बोना और छह अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, करीना, मिल्खा, हरभजन समेत कई शख्सियतों ने गाया ‘मिशन फतेह’
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर कांचा के भाई बब्लू पर 2017 में गगनदीप सिंह ने तेजधार हथियार से हमला किया था। गगनदीप सिंह पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। गगनदीप के गिरफ्तार होने के बाद कांचा ने उसे सबक सिखाने की ठान रखी थी। करीब एक साल पहले गगनदीप सिंह जेल से जमानत पर बाहर आया। 

इसके बाद से ही कांचा प्लानिंग बना रहा था कि गगनदीप सिंह को कैसे मौत के घाट उतारा जाए। बताया गया कांचा को गगनदीप की दोस्ती के बारे में पूरी खबर थी। उसने गगनदीप के एक दोस्त रमन को गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। उसके साथ मारपीट करने के बाद उससे फोन करवाया कि वह गगनदीप को किसी बहाने से क्वालिटी चौक में बुलाए। 

रमन ने गगनदीप को फोन कर कहा कि वह क्वालिटी चौक में खड़ा है। वह यहां पहुंचे और इकट्ठे सिगरेट पीने के बाद उसे घर छोड़ दे। रमन का फोन आने के बाद गगनदीप अपने दूसरे दोस्त गांव बुलारा निवासी रमनदीप सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर क्वालिटी चौक पहुंचा। वहां कांचा और उसके गिरोह ने दोनों को घेर लिया। 

आरोपियों ने गगनदीप सिंह और उसके साथ आए रमनदीप सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने रमन को बुरी तरह से काट दिया और फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां मंगलवार की देर रात को रमनदीप सिंह की मौत हो गई।

क्या कहते हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब उसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed