फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man murdered after kidnapping in Bathinda of Punjab

बठिंडा: जमीन विवाद में अगवा कर व्यक्ति की हत्या, तीन महिलाओं समेत 30 लोगों पर मामला दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा जिले में अगवा करने के बाद व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। विवाद जमीन से जुड़ा है। वारदात भूदड़ गांव की है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
Man murdered after kidnapping in Bathinda of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बठिंडा के गांव भूदड़ में जमीन विवाद को लेकर दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने मिलकर पहले एक व्यक्ति को अगवा किया और उसके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर हालत में उसे गांव में फेंककर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति गुरदेव सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद थाना बालियांवाली पुलिस ने मृतक के भाई हरजीत सिंह के बयान पर तीन महिलाओं समेत 30 लोगों पर हत्या का मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को बयान देकर हरजीत सिंह निवासी तपा मंडी जिला बरनाला ने बताया कि उसके परिवार को आरोपी बादल सिंह, बिरछपाल सिंह के साथ पिछले कुछ सालों से जमीन को लेकर विवाद चलता आ रहा है। 
विज्ञापन


इसके चलते पहले भी कई बार उनके बीच लड़ाई झगड़े हो चुके है लेकिन हर बार पंचायती समझौता हो जाता था लेकिन आरोपी उक्त जमीन पर अपना हक जताते हुए उस पर कब्जा करना चाहते थे। इसके चलते सोमवार देर शाम को आरोपी बादल सिंह, उसका भाई बिरछपाल सिंह, बेटा मनप्रीत सिंह, भतीजा जीवन सिंह, बलविंदर सिंह, भाभी परमजीत कौर, पत्नी पलविंदर कौर, मां सुखदेव कौर व भतीजी के अलावा 20 अज्ञात लोग आए और उसके 41 वर्षीय भाई गुरदेव सिंह को अगवा कर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की और उसे लहूलुहान कर छोड़कर फरार हो गए। जब उन्होंने अपने भाई को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या का मामला दर्जकर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed