फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed 70 years old wife at fatehabad of haryana

पत्नी से तंग हुआ तो कर डाला 6500 किमी सफर

Wed, 22 Feb 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/समालखा।
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/समालखा। Updated Wed, 22 Feb 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
man killed 70 years old wife at fatehabad of haryana
बेवफाई
हैदराबाद का रहने वाला एक व्यक्ति घरेलू हिंसा से इतना तंग हुआ कि वह जागरूकता को लेकर भारत भ्रमण पर निकल गया। 
विज्ञापन


समालखा पहुंचने पर अमित शरीफ का एसडीएम समालखा गौरव कुमार ने स्वागत किया। अमन शरीफ ने बताया कि घरेलू हिंसा के बारे में अकसर सुना जाता है कि पति ही पत्नी को तंग करता है। लेकिन इसमें केवल पति का ही दोष नहीं होता। इसमें पत्नियों का भी हाथ होता है।

उन्होंने कहा कि पति दिनभर अपनी बीबी बच्चों के लिए मेहनत मजदूरी करता है। वह थककर घर आता है तो कोई उसकी सुनवाई नहीं करता। उसे ही ताने मिलते हैं। यह पुरुष हिंसा में आता है। वह भी इसका शिकार हुए हैं। कुछ समय तक तो सहन किया, लेकिन बाद में उनकी सहनशक्ति जवाब दे गई।
विज्ञापन


वह इसके बाद अपनी बीवी से अलग रहने लगे। बात तलाक तक पहुंच गई। परंतु पुरुष होने के कारण वह अपनी पीड़ा किसी को बता नहीं पाए और अंदर ही अंदर टूटते चले गए। अब उनकी बीवी अपनी चार साल की बच्ची के साथ अलग रहती है। उनको भी बच्ची से दूर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी बड़ी बहन और कुछ दोस्तों से मिला। अब घरेलू हिंसा को जागरूकता लाने का लेकर भारत भ्रमण को निकला है। उसने अपनी यात्रा 26 जनवरी को हैदराबाद से आरंभ की थी। वह कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली होते हुए आज 6500 किलोमीटर का सफर तय कर पानीपत के समालखा पहुंचे हैं। उसका अगला पड़ाव पंजाब, जम्मू और कश्मीर से होकर नेपाल, भूटान समेत देश के 29 राज्य और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में जाकर पुरुषों को प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि एक सर्वे की माने तो देश में हर तीस मिनट में एक पति इन सबसे तंग होकर आत्महत्या कर रहा है। यहां पर बाइकर्स हेल्पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जांगड़ा और जीवन संजीवनी संस्था के अध्यक्ष अमित जांगड़ा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed