फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   loot news, robbery news, lootpat news, crime news, train loot news, sonipat, haryana

एक्सप्रेस ट्रेन में हथियारबंद युवकों ने यूपी के यात्रियों से की लूटपाट

Thu, 17 Mar 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 17 Mar 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
loot news, robbery news, lootpat news, crime news, train loot news, sonipat, haryana
लूटपाट, मारपीट, क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर आधा दर्जन हथियारबंद युवकों ने ऊंचाहार एक्सप्रेस की सामान्य बोगी में सवार यूपी के पांच युवकों को लूट लिया। लूट की यह वारदात सोनीपत व नरेला के बीच मंगलवार सवा आठ बजे के बाद अंजाम दी गई। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने की पुलिस ने जीरो एफआईआर कर बुधवार को रिपोर्ट सोनीपत भेजी।
विज्ञापन


सोनीपत जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यूपी के चित्रकूट निवासी रामकिशोर ने शिकायत दी है कि वह अपने चार साथियों सहित चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी में काम करता है। मंगलवार को इलाहाबाद जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 4218 में वह घर जा रहे थे। पांचों साथी पीछे की तरफ ट्रेन के गार्ड यान से लगती सामान्य बोगी में सवार थे।
विज्ञापन


गाड़ी सवा आठ बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। नरेला के नजदीक गाड़ी में ही सवार आधा दर्जन युवकों ने उन्हें चाकू दिखाकर काबू कर लिया और तलाशी लेने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वे चुप रहे। इसके बाद किसी के 10 हजार तो किसी के 5 हजार कुल 21 हजार रुपये लूट लिए। जब गाड़ी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरोपी फरार हो गए। गाड़ी में सवार दूसरी सवारियों ने भी उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में हुई जीरो एफआईआर, आज पहुंची रिपोर्ट
जीआरपी सोनीपत थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि यात्रियों ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में शिकायत दी थी। वहां से कल फोन तो आ गया था, लेकिन एफआईआर की कॉपी आज पहुंची है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ में स्टेशन पर चेकिंग व सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed