फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Legal Notice to Congress MP, 2 SAD MLA in Punjab Drugs Racket

ड्रग तस्करीः सांसद, विधायक समेत 3 तलब

Thu, 09 Oct 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 09 Oct 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
Legal Notice to Congress MP, 2 SAD MLA in Punjab Drugs Racket

करोड़ों रुपये की सिंथेटिक ड्रग तस्करी के केस में फंसे गोराया के चुन्नी लाल गाबा की डायरी राजनीतिज्ञों के लिए मुसीबत बन गई है।

विज्ञापन


ईडी ने डायरी में लेनदेन का लेखाजोखा खंगालकर जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह, शिअद विधायक व सीपीएस अविनाश चंद्र के अलावा पूर्व जेल मंत्री सरवण सिंह फिल्लौर को सम्मन भेजकर तलब किया है।

गोराया के कारोबारी चुन्नी लाल गाबा व उनके बेटे का नाम भोला की ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद आया था। गाबा की बद्दी स्थित सिंथेटिक ड्रग फैक्टरी से वरिंदर राजा के जरिए ड्रग सप्लाई की गई थी।
विज्ञापन


इस बीच इंकम टैक्स विभाग ने गोराया के कारोबारी चुन्नी गाबा के यहां छापामारी की तो वहां से एक डायरी मिली जिसमें कई राजनीतिज्ञों, पुलिस अफसरों के नाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी की बिनाह पर हो रही कार्रवाई

Legal Notice to Congress MP, 2 SAD MLA in Punjab Drugs Racket

डायरी में कई एंट्री काटी गई थी लेकिन बाद में उसको फारेंसिक लैब से चेक करवाया गया। आईटी ने डायरी को ईडी के हवाले कर दिया था। इस डायरी की बिनाह पर ही ईडी ने दमनवीर फिल्लौर को भी अपनी जांच में शामिल किया था।

दमनवीर फिल्लौर विधायक सरवण सिंह फिल्लौर का बेटा है। अब ईडी ने जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह, करतारपुर से विधायक सरवण सिंह फिल्लौर, फिल्लौर विधानसभा से विधायक अविनाश को सम्मन भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

सभी अपनी-अपनी सफाई देने में जुटे

Legal Notice to Congress MP, 2 SAD MLA in Punjab Drugs Racket

विधायक अविनाश चंद्र के विधानसभा हलके में ही गाबा परिवार का धंधा है और उनकी बदौलत ही गाबा परिवार ने शिअद में एंट्री की थी।

अविनाश चंद्र के नाम पर 48 लाख रुपये की एंट्री गाबा की डायरी से मिली हैं, जिस पर विधायक अविनाश का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है।

वहीं जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह का कहना है कि गाबा परिवार तो शिअद से जुड़ा है और उनका विधानसभा चुनाव में विरोध किया था, फिर उनसे उनका लेना देना कैसे हो सकता है ?

करतारपुर से विधायक सरवण सिंह फिल्लौर का कहना है कि गाबा परिवार उनका नजदीकी है लेकिन उनका किसी भी तरह के लेनदेन से उनका कोई नाता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed