स्कूल जा रही छात्रा को किडनेप कर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दसवीं की छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। वारदात पंजाब के अमृतसर में वीरवार को घटी। आरोपी युवकों की पहचान राजन और पलविंदर सिंह निवासी अदलीवाल के रुप में हुई है।
पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि वह स्कूल जा रही थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसे अपनी अपनी कार में खींच लिया और उसके साथ दुराचार किया।
उधर, एक युवती के साथ उसी के गांव के युवक ने दातार की नोक पर दुराचार किया। घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता पीर बाबा का मेला देखकर देर रात अकेली घर लौट रही थी। आरोपी ने उसे दातार की नोक दिखाकर अपने घर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी के घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो पीड़िता वहां से भागने में सफल हो गई। घर आकर पीड़िता ने अपनी मां को जानकारी दी। थाना झंडेर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी हरपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पति विदेश में, जेठ ने किया दुष्कर्म
वहीं अमृतसर के ही थाना घरिंडा पुलिस ने एक विवाहिता के बयान पर जेठ सहित सुसराल परिवार पर पर्चा दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में रह रहा है और कई वर्ष से नहीं आया है।
इस पर सास मंजीत कौर, नंनद गुरविंद्र कौर उस पर जेठ सतनाम के साथ शादी करने के लिए बनाते रहते थे। सोमवार को उजेठ सतनाम उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली के एक होटल में ले गया जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी तरह से वह वहां से अपनी जान बचाकर अपने गांव पहुंची और इसकी शिकायत जिला ग्रामीण के एसएसपी जसदीप सिंह को दी। उन्होंने जांच अटारी के डीएसपी गुरनाम सिंह को सौंपी। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म हुई। इसके बाद थाना घरिंडा में जेठ और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।