फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   husband put in petrol On the head of his wife and burn alive in Chandigarh

खौफनाकः पत्नी को आवाज देकर घर के बाहर बुलाया, और फिर पेट्रोल डाल लगा दी आग

Sat, 29 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
husband put in petrol On the head of his wife and burn alive in Chandigarh
घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस

एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसके पति ने ही आग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में खौफ पसरा हुआ है। मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। यहां के  इंदिरा कालोनी में मकान नंबर 1042 में रहने वाली शहनाज प्रवीण (गुड़िया) नामक महिला पर उसके पति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे बिजनौर के गांव कीरतपुर का रहने वाला पति तारिक अहमद अपनी पत्नी को घर के बाहर आवाज देकर बुलाने के बाद उस पर पेट्रोल डाल आग लगाकर भाग गया। 

विज्ञापन


पड़ोसियों ने पानी डालकर आग तो बुझाई, लेकिन तब तक शहनाज 30 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ी भी आ गई थी। पुलिस शहनाज को उठाकर पहले सेक्टर-16 अस्पताल ले गई। उसके बाद दोपहर 1 बजे शहनाज की हालात नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि शहनाज और तारिक की 8 साल पहले शादी हुई थी। शहनाज पति से तंग होकर अपनी 7 साल की बच्ची को लेकर इंदिरा कॉलोनी में अपने मायके में आकर रह रही था। शहनाज सेक्टर -17 में प्राइवेट नौकरी भी करती है। वहीं पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि शहनाज का पति सुबह साढ़े 9 बजे हाथ में एक बैग लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मकान के बाहर आकर गुड़िया-गुड़िया चिल्लाने लगा। जैसे ही वह बाहर आई तारिक ने अपने बैग में से पेट्रोल वाली प्लास्टिक की केनी निकालकर गुड़िया पर डालकर आग लगा दी। वहीं, आईटी पार्क थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तारिक अहमद पर मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। तारिक गुरुवार शाम को अपने गांव बिजनौर से आया था। वह गुरुवार रात को मनीमाजरा में रहने वाले भाई के घर रुका था। शुक्रवार सुबह उसने इंदिरा कॉलोनी पहुंच कर शहनाज पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस शहनाज से इसकी वजह जनाने की में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed