फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girlfriend commit suicide as boyfriend cheated her

प्रेमी से खफा होकर उठा लिया ये खौफनाक कदम

Mon, 13 Jan 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 13 Jan 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
girlfriend commit suicide as boyfriend cheated her

चंडीगढ़ के सेक्टर-18 में एक युवती ने प्रेमी से धोखा मिलने के बाद फंदा लगाकर रविवार सुबह खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवती के फोन में मिले मैसेज के आधार पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-18 में एक कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग उसके गांव के रहने वाले नरेश कुमार से था। वर्तमान में नरेश पंचकूला में रह रहा था।
विज्ञापन


शनिवार रात नरेश और अंजू के बीच शादी की बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद अंजू ने गुस्से में आकर नरेश को फोन पर संदेश भेजा कि वह उससे शादी नहीं कर रहा है। इस कारण वह आत्महत्या करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो घर के मालिक ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन से मिले संदेश के आधार पर प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed