फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangrape with girl by 3 man in delhi, teasing in sonipat

दिल्ली में 3 ने किया गैंगरेप, मददगार की भी नीयत डोल गई

Sun, 12 Jul 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 12 Jul 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
gangrape with girl by 3 man in delhi, teasing in sonipat

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से अपने जीजा के पास सोनीपत आ रही एक 26 वर्षीय युवती से तीन लोगों ने न केवल दिल्ली में दुष्कर्म किया, बल्कि नशे की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


मदद के बहाने उसे सोनीपत लाने वाले युवक की नीयत खराब हो गई और वह स्टेशन पर छेड़छाड़ करने लगा। लड़की ने विरोध किया और जीआरपी से शिकायत की।

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में उत्तर प्रदेश के गांव बारी कलां, जिला प्रतापगढ़ निवासी सूर्यभान को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। साथ ही जीआरपी ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जीरो एफआईआर दर्ज करके पुरानी दिल्ली स्टेशन भेज दी है।

विज्ञापन

दिल्‍ली में तीन ने नशीली गोलियां खिलाकर किया गैंगरेप

gangrape with girl by 3 man in delhi, teasing in sonipat

जीआरपी थाने के एएसआई ने बताया कि युवती का जीजा परिवार सहित सोनीपत में किराए पर रहता है। वह उन्नाव स्थित अपने घर से करीब 10 दिन पहले निकली थी। एक सप्ताह वह पुरानी दिल्ली में रही। यहां 7 जुलाई को उसकी मुलाकात तीन लोगों से पुरानी दिल्ली स्टेशन पर हो गई।

मुलाकात के दौरान तीनों उसे एक ढाबे पर ले गए और वहां पर उसको खाना खिलाया। इसके बाद वह तीनों युवती को एक जंगलनुमा पार्क में ले गए, जहां उसे नशीली गोलियां खिला दी और दुष्कर्म किया। उस दिन वह शाम तक दिल्ली में रही और इस दौरान उसकी मुलाकात पुरानी दिल्ली स्टेशन पर सूर्यभान से हुई। वह दिल्ली में किराए पर रहता है।

युवती उसके साथ गाड़ी संख्या 64463 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन से रात करीब ढाई बजे सोनीपत स्टेशन पहुंची और वहीं दोनों प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर माल गोदाम के सामने सोने के लिए लेट गए। इस दौरान सूर्यभान उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और मौके से फरार हो गया।

मामले की सूचना उसने 10 जुलाई को जीआरपी थाने में दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जीरो एफआईआर और एक आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्यभान को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed