फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four people arrested for cheating on the name of police recruitment exam in Haryana

सीआरपीएफ के एसआई समेत चार गिरफ्तार, पुलिस भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी करने का आरोप

Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
Four people arrested for cheating on the name of police recruitment exam in Haryana
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने के आरोप में सीआरपीएफ के एसआई समेत चार युवकों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में आरोपियों द्वारा 25-30 युवकों से परीक्षा पास करने की एवज में 6-10 लाख रुपये में सौदा तय करने का पता लगा है। 

विज्ञापन


साथ ही बताया गया है कि उन्होंने परीक्षार्थियों से एक से दो लाख रुपये एडवांस के रूप में ऐंठ भी रखे हैं, लेकिन जिन युवकों के एडमिट कार्ड उनके पास से मिले हैं उनसे बातचीत कर पुलिस पूरी स्थिति स्पष्ट करेगी। सीआईए-2 में नियुक्त एसआई कुलदीप सिंह रविवार सुबह अपनी टीम के साथ बहालगढ़ के पास गश्त कर रहे थे, जिन्हें सूचना मिली कि खेवड़ा रोड पर कुछ युवक पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षार्थियों को एकत्रित कर रखा है और उन्हें झांसा देकर पैसे ठगना चाहते हैं। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने वहां से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूलरूप से रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी प्रवीण, गांव माहरा निवासी अशोक व जतिन और लड़सौली निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। उनके पास से कई युवकों के एडमिट कार्ड बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four people arrested for cheating on the name of police recruitment exam in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

 पुलिस का दावा है कि वहां उनके पास 25-30 युवक बैठे थे। जिनसे आरोपियों ने कहा था कि उनकी पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी ले ली है। उनके साथी गांव बजाना निवासी संदीप का मैसेज आते ही वह उन्हें परीक्षा करने का तरीका बता देंगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और परीक्षार्थियों को परीक्षा का समय होने के कारण वहां से भेज दिया गया। पुलिस ने उनकी गाड़ी के अंदर से प्रिंटर भी बरामद किया है। जिसमें वह एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी निकाल रहे थे। 

 पुलिस ने गिरफ्तार कर कुलदीप के बयान पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार शाम अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे ठगी करने के बारे में पता लगाया जाएगा। मौके से गिरफ्तार किया गया जतिन सीआरपीएफ में एसआई है। उसे आरोपियों के साथ काबू किया गया है। पुलिस उसके बारे में जांच कराएगी कि उसकी मामले में क्या संलिप्तता है। उसके आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
      
पूछताछ में होगा खुलासा किस युवक से कितने पैसे लिए    
  
पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि आरोपियों ने किस युवक से कितने पैसे लिए हैं। फिलहाल इतना पता लगा कि आरोपियों ने परीक्षार्थियों से पास कराने के नाम पर 6 से 10 लाख में सौदा किया था। साथ ही यह भी पता लगा कि कुछ युवकों से एक से दो लाख रुपये लिए गए हैं। हालांकि इसका पता उन परीक्षार्थियों से पूछताछ के बाद चल सकेगा, जिनके एडमिट कार्ड इनके पास से मिले हैं। 
    
सीआईए-2 की टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वह युवकों से पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर रुपये ऐंठने का षड्यंत्र रच रहे थे। उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा। परीक्षार्थियों से कितना पैसा लिया गया है इसका भी पता लगाया जाएगा।  - कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी राई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed