फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fish seller Murdered in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में मछली विक्रेता की निर्मम हत्या, दोपहर तक पड़ा रहा शव...कंबल हटाने पर हुआ खुलासा

Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
fish seller Murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में रेलवे स्टेशन के बाहर रेहड़ी पर मछली बेचने वाले विक्रेता की सोमवार की देर रात को अज्ञात हत्यारों ने तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे शव पर कंबल डाल फरार हो गए। देर रात और मंगलवार की सुबह बारिश की वजह से सभी लोगों ने सोचा कि व्यक्ति सो रहा है। जब उसके पहचान के लोग आए तो हत्या का पता चला। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान पूरी तरह से नहीं हो पाई है। सिर्फ इतना ही पता चला है कि मृतक को बाबा मछली वाला बुलाया जाता था। वह रेलवे स्टेशन के बाहर रेहड़ी पर मछली बेचता था और काम खत्म होने के बाद वहीं फुटपाथ पर सो जाता था। 
विज्ञापन


सोमवार की रात बारिश हो रही थी और काम खत्म होने के बाद बाबा वहीं सो गया। अज्ञात हत्यारों ने तेजधार हथियार से उसके मुंह पर वार कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपी शव पर कंबल डाल कर फरार हो गए। मंगलवार की दोपहर तक मछली विक्रेता के पास कोई नहीं आया तो किसी को कुछ पता नहीं चला। आसपास के लोगों ने सोचा कि वह सो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

fish seller Murdered in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

जब दोपहर तीन बजे करीबी व्यक्ति ने आकर उसे जगाया तो खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एडीसीपी वन गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि अभी व्यक्ति की पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान हो जाती है तो जल्द ही हत्यारों तक पहुंचा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है। 

पीछे रखी पेटी थी खुली, पैसे थे गायब 
बाबा मछली वाला अपने पास पेटी रखता था और वह कीमती सामान भी पेटी में डाल देता था। बताया जा रहा है कि बाबा मछली वाला दो दिन पहले किसी से ब्याज पर कुछ रुपये लाया था। उसकी हत्या के बाद पेटी भी खुली थी और उसमें कोई पैसा भी नहीं निकला। आशंका जताई जा रही है कि पेटी में पड़े पैसों के चलते ही  हत्यारों ने हत्या की। पुलिस जांच में जुटी है कि बाबा किस व्यक्ति से पैसे लाया था और कितने लाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed