{"_id":"e460e71f71bbbcfaf1d1b3ff1ce6c6f3","slug":"firing-on-brothers-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद 2 भाइयों को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद के बाद 2 भाइयों को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Updated Mon, 16 Feb 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों ने दो युवकों पर विवाद के बाद फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अमृतसर ले जाया गया। हमले के शिकार दोनों युवक चचेरे भाई बताए जाते हैं।
विज्ञापन
घटना पंजाब के बटाला के एक अहाते में हुई। फायरिंग से पहले हमलावरों की चचेरे भाइयों के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या कर केस दर्ज कराया गया है। हालांकि सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मनदीप सिंह और गोली लगने से घायल एक अन्य युवक की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अमरजीत सिंह निवासी किला लाल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह पुत्र मुखतार सिंह ने बताया कि रात को अड्डा किला लाल सिंह में सभी इकट्ठे बैठे हुए थे। इसी दौरान धर्मजोत सिंह और कुलदीप सिंह वासी गांव भागोवाल कार में सवार होकर वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर उनमें नोकझोंक होने लगी।
इसी बीच धर्मजोत सिंह ने अपनी कार से 32 बोर की पिस्तौल निकालकर मनदीप के ताई के बेटे सरबजीत सिंह पर तान दी। जैसे ही हमलावर युवक ने सरबजीत सिंह पर फायर किया, तभी मनदीप ने अपने ताया के बेटे सरबजीत को बचाने के लिए उसे धक्का मारने की कोशिश की।
इतने में गोली मनदीप की छाती में जा लगी। हमलावरों ने इसके बाद सरबजीत पर भी फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। मनदीप सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि सरबजीत को अमृतसर रेफर कर दिया गया। थाना किला लाल सिंह के प्रभारी चंदन कुमार का कहना है कि आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।