फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   family refused for love marriage with lover so boy committs suicide

'उसकी शादी कहीं और हो गई है, पर मैं उसके बगैर नहीं रह सकता', युवक ने सुसाइड नोट लिखा और...

Mon, 01 Jul 2019 12:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 01 Jul 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
family refused for love marriage with lover so boy committs suicide
फाइल फोटो
उसकी शादी कहीं और हो गई है, पर मैं उसके बिना नहीं जी सकता। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। युवक ने मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड नोट लिखा। मामला हरियाणा के भिवानी का है। प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने जो कुछ लिखा, पढ़कर भाई के होश ही उड़ गए।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में युवक ने प्रेमिका के भाई और उसके पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि भाई की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर दिनेश और अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि भिवानी-मानहेरू रेलवे ट्रैक के बीच आजाद नगर के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान आजाद नगर वासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई। उसके परिजन भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

सुनील की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने लिखा कि वह एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसके घर वालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। 25 जून को ही उसकी शादी हुई है, लेकिन में उसके बिना नहीं रह सकता। मृतक सुनील अपने पिता के साथ ही ज्वैलरी शॉप पर हाथ बंटाता था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed