{"_id":"5755bbff4f1c1b0b1d9c564c","slug":"fake-examinee-arrested-giving-clerk-exam-for-another-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह क्लर्क की परीक्षा दे रहा ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जगह क्लर्क की परीक्षा दे रहा ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे कैंडीडेट की जगह पेपर देते पुलिस ने एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-23 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस) में यूटी प्रशासन की ओर से आयोजित क्लर्क परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के पूर्णिया निवासी विक्रम कुमार के तौर पर हुई है और वह आलोक कुमार झा की जगह पेपर दे रहा था। रविवार को शहर में यूटी प्रशासन की ओर से 329 पदों के लिए कई सेंटरों में परीक्षा आयोजित की गई थी। सेक्टर-23ए के जीएमएसएसएस में दोपहर वाले पेपर के दौरान परीक्षा सुपरवाइजर जसविंदर कौर को सूचना मिली कि एक रूम में कैंडीडेट के साइन नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने एडमिट कार्ड और परीक्षा फार्म से मिलान किया तो कैंडीडेट और परीक्षा दे रहे युवक की फोटो में भी अंतर था। जांच में सामने आया कि बिहार के पूर्णिया जिले के रामबाग स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी विक्रम वहीं के आलोक कुमार की जगह पेपर दे रहा था। हालांकि एडमिट कार्ड में दड़वा का स्थानीय पता भी दर्ज कराया हुआ था। इस पर परीक्षा सुपरवाइजर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर सेक्टर-17 थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बिहार जाने की दलील दी और 5 दिन का रिमांड मांगा। साथ ही कहा कि आरोपी से पूछताछ करनी है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ये किसी गिरोह से तो नहीं जुड़े थे। जो पैसे लेकर दूसरों की जगह परीक्षा देते हैं। पुलिस को शक है कि हो सकता है कि उस दिन दूसरों की जगह परीक्षा देने आरोपी के और भी कई साथी आए हों। अदालत ने पुलिस की दलील के आधार पर उसका चार दिन का रिमांड दे दिया।