फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drinkers battrey theka worker, arrest

शराब तो पी ली, पैसे मांगे तो पीट डाला

Sun, 10 Nov 2013 12:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
drinkers battrey theka worker, arrest
सेक्टर-40 के एक शराब के ठेके पर तीन लोगों ने कारिंदे को रुपये मांगने पर पीट डाला। पुलिस ने घायल को सेक्टर-16 के अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल रामकुमार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया।

अदालत ने सेक्टर-40 निवासी सतनाम को दो दिन के पुलिस रिमांड, सेक्टर-41 निवासी परमजीत और गगनदीप को न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सतनाम, परमजीत और गगनदीप ठेके पर शराब लेने पहुंचे थे। परमजीत और गगनदीप ठेके से थोड़ी दूरी पर ही खडे़ रहे और सतनाम शराब लेने चला गया।


उसने शराब की बोतल ले ली, लेकिन रुपये नहीं दिए। जब कारिंदे राम कुमार ने शराब के रुपये मांगे तो सतनाम आनाकानी करने लगा। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।

सतनाम के दो साथी भी वहां आ गए और कारिंदे से मारपीट की। आरोप है कि सतनाम ने रामकुमार पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। खून देखकर तीनों डर गए और वहां से भागने लगे।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों ने तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed