{"_id":"64dc4e15aaf2546a2f0ef564","slug":"double-murder-in-barnala-of-punjab-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में दोहरा हत्याकांड: घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, दामाद गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरनाला में दोहरा हत्याकांड: घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या, दामाद गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Wed, 16 Aug 2023 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:10 AM IST
सार
राजदीप सिंह अपने ससुराल गांव सेखा में घर जमाई बनकर रह रहा था। मंगलवार रात अज्ञात लोग घर में घुसे और पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजदीप की सास हरबंस कौर और पत्नी परमजीत कौर की मौत हो गई। वहीं राजदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बरनाला में दोहरा हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने दो महिलाओं की हत्या कर दी और एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतकों की पहचान मां हरबंस कौर, बेटी परमजीत कौर और घायल दामाद राजदीप गंभीर रूप में हुई है। घायल को बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरजीत सिंह ने बताया कि इस घटना में घायल राजदीप सिंह की मां ने उसे सुबह फोन किया कि कुछ लोगों ने राजदीप को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
हम लोग घर पहुंचे तो देखा कि घर के सभी दरवाजे बंद थे। दीवार फांदकर घर में घुसे तो परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह घायल पड़े थे। इस हमले में उनकी मां हरबंस कौर और बेटी परमजीत कौर की मौत हो गई थी। जबकि दामाद राजदीप को भी काफी गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गांव के सरपंच शमशेर सिंह ने कहा कि इस परिवार का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। हमलावर घटना को अंजाम देने के साथ-साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बरनाला पुलिस के डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि इस घटना में परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। आरोपियों ने हत्या के बाद घर में डकैती की घटना को भी अंजाम दिया है।
विज्ञापन