फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead body of teacher and his son found who jumped into canal in Firozpur

इस कदम से मचा कोहराम: परिवार संग शिक्षक नहर में कूदा, मां-बेटी की जान बची, पिता-पुत्र की लाश मिली

Fri, 11 Jun 2021 07:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 07:37 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक शिक्षक ने खौफनाक कदम उठा लिया। वह परिवार के साथ नहर कूद गया। बताया जाता है कि मृतक शिक्षक एक स्कूल भी चलाता था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह बंद था। इस वजह से भी वह मानसिक रूप से परेशान था। 

विज्ञापन
Dead body of teacher and his son found who jumped into canal in Firozpur
बेटा गुरबख्श सिंह और शिक्षक बेअंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में एक शिक्षक परिवार के साथ नहर में कूद गया। समय रहते लोगों ने मां और बेटी को बचा लिया लेकिन बाप-बेटे की जान नहीं बच सकी। मामला फरीदकोट के नजदीक गांव मोहकम वाला और ठेठर कलां के बीच से गुजरने वाली नहर का है।

विज्ञापन


शिक्षक बेअंत सिंह और बेटे गुरबख्श सिंह (आठ साल) का शव शुक्रवार दोपहर बाद बरामद हुआ। बता दें कि गुरुवार को बेअंत सिंह परिवार और बाइक समेत राजस्थान फीडर नहर में कूद गया था। इस दौरान दो होमगार्ड जवान समेत पांच लोगों ने नहर में कूदकर महिला और सात माह की बच्ची को बचा लिया था। जबकि बेअंत और गुरबख्श पानी के तेज बहाव में बह गए थे।
विज्ञापन


एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि गांव मोहकम वाला और ठेठर कलां के बीच गुजर रही राजस्थान फीडर से शुक्रवार दोपहर बाद गोताखोरों ने शिक्षक बेअंत सिंह और उसके बेटे गुरबख्श सिंह का शव बरामद किया है। बेअंत परिवार संग गुरुद्वारे से माथा टेक घर लौट रहा था तभी बाइक समेत नहर में कूद गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पीएचजी जोगिंदर सिंह, पीएचजी परमजीत सिंह, बेलदार देसा सिंह, मनप्रीत सिंह निवासी गांव भड़ाना व गुरप्रीत सिंह निवासी गोगोआनी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर में कूदकर बेअंत की पत्नी वीरजीत कौर और बेटी रहिमत कौर (सात माह) को सुरक्षित नहर से निकाल लिया था। जब वीरजीत कौर को नहर से निकाला था तो उसने अपनी बेटी को दोनों हाथों से अपने सीने से लगा रखा था।


उधर, जैसे ही बेअंत सिंह और गुरबख्श सिंह के शव गांव लोहके खुर्द पहुंचे तो कोहराम मच गया। बेअंत सिंह और उसकी पत्नी वीरजीत कौर गांव शाह वाला में अपना स्कूल चलाते थे। कोविड-19 के चलते स्कूल कई माह से बंद पड़ा है। स्कूल बंद होने से आर्थिक तंगी भी झेल रहे थे। शायद इसलिए नहर के पुल से गुजरने के बाद बेअंत दोबारा लौटा और परिवार संग बाइक समेत नहर में कूद गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed