{"_id":"5736e7534f1c1bb75691a25b","slug":"dead-body-found-dead-body-found-in-jute-bag-man-dead-body-found-chandigarh-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरी में बंद मिला युवक का शव, चेहरे पर एसिड फेंका गया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरी में बंद मिला युवक का शव, चेहरे पर एसिड फेंका गया था
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बोरी में बंद मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों को बोरी में बंद शव बरामद होने की खबर मिली। घटना सवेरे सवा 5 बजे की है। सैर कर रहे एक व्यक्ति ने जूट की बोरी पड़ी देखी। अनहोनी की आशंका से उसने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 39 थाना एसएचओ दिलशेर चंदेल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बोरी खुलवाई।
बोरी के खुलने पर उनके होश उड़ गए। बोरी में एक युवक का शव था। उसका चेहरा एसिड के कारण खराब हो चुका था। जांच की गई तो मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। हाथ-पैर बंधे हुए थे। एसएचओ ने कार्रवाई करते हुए सीएफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। सेक्टर वासियों से पूछताछ करके मृतक की शिनाख्त करनी चाही, लेकिन कोई उसे नहीं जानता था।
जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएचओ दिलशेर के मुताबिक, मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। देखने से लगता है कि युवक को मारने के बाद उसके चेहरे पर एसिड फेंका गया, ताकि पहचान न हो सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।