फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime, fake number plater, fraud boy, fraud case, chandigarh police, chandigarh

रोड टैक्स से बचने को जाली प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, गिरफ्तार

Tue, 19 Apr 2016 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
crime, fake number plater, fraud boy, fraud case, chandigarh police, chandigarh
Arrest
रोड टेक्स से बचने के लिए टेंपो ट्रैवलर टैक्सी पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर कलां में कुल्लर टूर एंड ट्रैवल एंजेंसी चलाने वाले सुखविंदर नाम के  शख्स को गिरफ्तार किया है। सुखविंदर सिंह (28) मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहनेवाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक  अपने टेम्पो पर पंजाब का नकली नंबर लगा कर जा रहा था जिस समय उसको गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने रायपुर कलां - विकास नगर पुल पर नाका लगाकर गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी आरोपी शख्स अपने टैंपो पंजाब का जाली नंबर लगा कर गैरकानूनी काम कर रहा है। सोमवार दोपहर पुलिस ने विकास नगर पुल के पास नाका लगाया व वाहनों को चैक करना शुरू किया।
विज्ञापन


दोपहर को करीब 2 बजे आरोपी सुखविंदर वहां पहुंचा तो उसको रोक कर पुलिस ने टैंपो के कागजात दिखाने को कहा। जिस पर वो काफी देर तक  पुलिस से बहस करता रहा। उसके बाद उसने एक फोटोेस्टेट कागज दिखाया।  जिसमें दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर था । चेसी नंबर व इंजन नंबर था। जो कि टैंपो  के नंबर से मैच हो रहा था पर उस पर नंबर प्लेट पंजाब की लगी हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने और जांच की तो पता चला कि गाड़ी का नंबर दिल्ली का है पर उस पर पंजाब का नंबर प्लेट लगा कर काम कर रहा था आरोपी। वही आरोपी युवक का कहना था कि उसने नंबर प्लेट इसलिये पंजाब की लगाई हुई थी क्योंकि इस पर उसको पुलिस वाले नही रोकते व रोड टेक्स से बचने के लिए ये पंजाब की नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर  उसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed