फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of young man for illegal relationship

अवैध संबंध में युवक की खौफनाक हत्या!

Wed, 28 Jan 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 28 Jan 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
creepy murder of young man for illegal relationship

युवक की हत्या कर शव को कमरे में बंद कर दिया गया। रजाइयों और कंबल से ढंकें शव से बदबू फैलने लगी तो मामले का खुलासा हुआ। वारदात मोहाली के सेक्टर-70 स्थित मटौर की है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे। जबकि यह करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


यह मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब मकान मालिक जसपाल सिंह किराया लेने के लिए कमरे पर पहुंचा। कमरे के बाहर ताला लगा हुथा था। जबकि अंदर से बदबू आ रही थी। मकान मालिक ने अन्य किराएदारों से उक्त परिवार के बारे में पूछा तो किसी के पास उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर एसपी सिटी-1 आशीष क पूर, डीएसपी सिटी-1 आलम विजय सिंह संबंधित थाने की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


जब पुलिस कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो देखा कि अंदर खून बिखरा हुआ था। वहीं, युवक का शव रजाइयों और कंबल से ढंका हुआ था। शव के पास दो शराब की खाली बोतलें और शतरंज की गोटियां पड़ी हुईं मिली। इन्हें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीना पहले किराए पर लिया था घर
मकान मालिक जसपाल सिंह ने बताया कि करीब एक महीना पहले सलीम नाम के युवक ने घर किराए पर लिया था। वह यहां अपनी पत्नी के साथ रहता था और उक्त युवक भी उसके साथ ही रहता था। सलीम ने खुद को यूपी के कानपुर का निवासी बताया था। घटना के बाद से सलीम व उसकी पत्नी भी गायब हैं। पुलिस ने यूपी पुलिस को उनके बारे में सूचना भेजी है।

अवैध संबंधों का हो सकता है मामला

creepy murder of young man for illegal relationship

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह अवैध संबंधों का मामला हो सकता है। क्योंकि पति, पत्नी संग वह युवक रहता था। हो सकता है कि युवक के संबंध सलीम की पत्नी से हों। इसका सलीम को पता चल गया होगा और सलीम ने उसी युवक की हत्या कर दी हो।

नहीं करवाई थी पुलिस वेरीफिकेशन
मकान मालिक जसपाल सिंह ने किराएदार की सूचना पुलिस को नहीं थी। जसपाल ने पुलिस को बताया कि एक महीना पहले ही मकान बनाया था, जिसे उन्होंने किराए पर दिया था।

चौदह तीन में तीसरी हत्या
14 दिनों में जिले में तीन कत्ल की वारदात हुईं हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी शहर को पूरी तरह सुरक्षित होने की बात कर रहे हैं। 12 जनवरी को फेज-5 में एक सिरफिरे प्रेमी ने अमनदीप कौर नाम की युवती की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया में 24 जनवरी को तेज हथियारों से हत्या कर दी थी। जबकि यह तीसरा मामला सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed