फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cousin Brothers Cut Tongue of Young Man

चचेरे भाइयों ने दी भाई की काट दी जुबान

Sun, 01 Feb 2015 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Sun, 01 Feb 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Cousin Brothers Cut Tongue of Young Man

सतनाली क्षेत्र के गांव ढ़ाढ़ोत में पारिवारिक विवाद में चचेरे भाइयों ने गुस्से में युवक की जीभ काट दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। इस बीच परिजन घायल को महेंद्रगढ़ अस्पताल लेकर आए। युवक की हालत देख चिकित्सकों ने उसे सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


परिजन जब उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक सतनाली के पास गांव ढ़ाढ़ोत में बलवान और रोहताश नामक दो भाइयों के परिवार में पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन


दो दिन पहले रोहताश के बेटे वीरेंद्र के लड़के ने किसी बात को लेकर बलवान की पत्नी का सर फोड़ दिया था। राजस्थान से इलाज कराकर वह शनिवार को ही घर आई थी। घटना के बाद से ही दोनों परिवार में तनातनी चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह सुबह करीब आठ बजे तनातनी में ही बलवान के बेट रमेशचंद को उसके ताऊ रोहताश के बेटे विरेंद्र व रतिपाल सहित अन्य लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि विरेंद्र व रतिपाल ने उसके मुंह को खोलकर जबरदस्ती जीभ बाहर निकाल ली। इसके बाद चाकू से जीभ काट दी।


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। वारदात के बाद परिजन घायल को लेकर महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचे। यहां के चिकित्सकों ने उसे नारनौल के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। जब परिजन उसे लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे तो हालत काफी बिगड़ चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed