{"_id":"6ac561d87f3afc046105c244","slug":"the-woman-had-filed-a-complaint-in-the-court-and-following-the-courts-orders-an-fir-was-registered-at-the-kothibar-police-station-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186532-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले प्रेमी समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले प्रेमी समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि प्रेमी ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी।
युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मई 2026 में गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध के चलते शादी का प्रस्ताव रखा गया था। युवती का आरोप है कि प्रेमी युवक ने शादी से इन्कार करते हुए उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत में युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मामले को लेकर विरोध करने पर उसे व उसके परिजनों को धमकाया गया।
इससे पहले भी युवती ने प्रेमी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी, जिस पर युवक ने शादी करने का आश्वासन देते हुए उस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगवा ली थी। इसके बाद वह विदेश चला गया और शादी को लेकर बहानेबाजी तथा ज्यादा दबाव बनाने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।