{"_id":"6ac561e8e06559a585050933","slug":"the-name-of-accused-ashish-agrahari-had-come-up-in-the-drug-trade-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-186496-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वांछित आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वांछित आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन
ठूठीबारी। नशीली दवाओं की बरामदगी के मामले में वांछित चल रहे आशीष अग्रहरी पुत्र बैजनाथ अग्रहरी ने सोमवार को महराजगंज न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
मामला 30 जुलाई का है। एसएसबी और ठूठीबारी पुलिस की संयुक्त टीम ने ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से बरगदवा थाना क्षेत्र के रमगढ़वा टोला नवडिहवां निवासी गोलू चौहान पुत्र राजवंशी चौहान को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 एम्पुल बुप्रेनॉर्फिन, 51 एम्पुल प्रोमेथैजीन, 49 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन और 257 ग्राम स्पास्मो-प्रोक्सीवॉन कैप्सूल बरामद हुए थे। टीम ने एक बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया था।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी गोलू चौहान ने पुलिस को बताया कि बरामद दवाएं आशीष अग्रहरी की हैं और वह उसके लिए काम करता है। इसके बाद पुलिस ने मामले में आशीष अग्रहरी को आरोपी बनाया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमवार को उसने न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।