फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Court historical decision: life imprisonment Till Death sentence for repist

बच्ची के रेपिस्ट और हत्यारे को ताउम्र, मरने तक जेल की सजा

Thu, 07 Jan 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 07 Jan 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Court historical decision: life imprisonment Till Death sentence for repist

आठ साल की बच्ची को घर से अगवा कर रेप करने व जान से मारने के दोषी तजिंदरपाल शर्मा को बुधवार को जिला अदालत ने उम्रकैद टिल डेथ की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला सेशन जज तरसेम मंगला की अदातल ने सुनाया है।

विज्ञापन


मामला मोहाली का है। करीब 11 महीने पुराने केस ने वारदात के समय पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। दोषी को धारा-363 में सात साल कैद, दो हजार जुर्माना, धारा-376 में उम्रकैद व पास्को एक्ट में उम्रकैद व दस हजार जुर्माना लगाया है। नई अदालत में यह पहला बड़ा फैसला है।
विज्ञापन


सरकारी पक्ष की ओर से केस भूपिंदर सिंह उप जिला अटॉर्नी लड़ रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह मामला खरड़ का है। 23 फरवारी 2015 को यूकेजी में पढ़ने वाली बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। रात 8 बजे के करीब जब परिवार के सदस्य घर के बाहर जब बच्ची को बुलाने गए तो बच्ची गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने बच्ची को काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उस समय अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, कुछ दिन बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में एक बच्ची की लाश मिली। 4 मार्च को पुलिस ने आरोपी पड़ोसी तेजिंदरपाल सिंह शर्मा (35) को बांसा वाली चुंगी के पास गिरफ्तार किया था।

बच्ची को देखकर डोल गई थी नियत

Court historical decision: life imprisonment Till Death sentence for repist

पुलिस ने आरोपी के पास से बच्ची की चेन और लॉकेट बरामद किया था। आरोपी बच्ची का पड़ोसी था। वह पेशे से स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था।

पुलिस की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 23 फरवरी को बच्ची को घर के बाहर खेलता देखकर उसकी नियत बदल गई थी। जिसके बाद वह बच्ची को अपने घर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह डर गया था कि कहीं बच्ची अपने घर में कुछ बता न दे।

इस कारण उसने बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं हत्या की रात इलाके में लाइट चली गई थी। मौके का फायदा उठाकर उसने बच्ची की लाश को पास के खाली प्लॉट की झाड़ियों में फेंक दिया।

घरवालों संग तलाशता रहा बच्ची को
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद बच्ची के परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी तलाश में सहयोग करता रहा। ताकि किसी को उस पर शक न हो। आरोपी तेजिंदरपाल सिंह शर्मा अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed