फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   couple committed suicide under train in bathinda

ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवक का सिर कहीं और धड़ कहीं

Thu, 15 Sep 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 15 Sep 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
couple committed suicide under train in bathinda
पंजाब के बठिंडा में ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
एक दूजे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले नहीं माने। परेशान होकर प्रेमी जोड़ा ट्रेन के आगे कूद गया। युवक का सिर कहीं मिली और धड़ कहीं।
विज्ञापन


घटना पंजाब के बठिंडा की है। ट्रैक पर मौत के इस खौफनाक मंजर को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सूचना तुरंत पुलिस को भी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेम कहानी बयां की थी। लड़के की पहचान जसविंद्र सिंह के रूप में हुई है, हालांकि अभी लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में मां और आंटी पर लगाए आरोप

couple committed suicide under train in bathinda
पंजाब के बठिंडा में ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
थाने में लड़के के खिलाफ दर्ज शिकायत से नाम पता लेकर परिजनों को सूचना दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा जसविंद्र एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की के घरवालों को वह पसंद नहीं ​था।

उसके बाद दोनों घर से भाग गए थे। लड़की के घरवालों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने पुलिस में जसविंद्र के खिलाफ शिकायत कर दी। इससे दोनों बेहद परेशान हुए और उन्होंने यह कदम उठा लिया। सुसाइड नोट में भी लड़की ने अपनी मां और आंटी पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed