फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   convicted of attack on former DGP, Utsav Sharma released for One year probation

पूर्व डीजीपी राठौर पर चाकू से हमला करने वाला प्रोबेशन पर छूटा

Mon, 06 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
convicted of attack on former DGP, Utsav Sharma released for One year probation
पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर और उत्सव शर्मा - फोटो : ‌file photo

हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर पर अदालत के बाहर चाकू से हमला करने के दोषी उत्सव शर्मा एक साल के प्रोबेशन पर रिहा। दोषी उत्सव शर्मा हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौर पर फरवरी 2010 में सेक्टर-17 में पूर्व जिला अदालत के बाहर चाकू से चेहरे पर हमला किया था। जिला एवं सत्र न्यायालय ने उत्सव शर्मा को दोषी पाया है। हालांकि अदालत ने उसे एक साल के प्रोबेशन पर छोड़ दिया है। साथ ही उससे 10 हजार रुपये के बॉन्ड भी भरवाए गए हैं।

विज्ञापन


2010 में जिस दिन हमला हुआ था उस समय पूर्व डीजीपी रुचिका गिरहोत्रा यौन शोषण मामले की सुनवाई में कोर्ट आए थे। बाद में अदालत ने उन्हें इस मामले में 6 महीने की कैद सुनाई थी। इससे पहले उत्सव को निचली अदालत ने जनवरी 2015 में बरी कर दिया था। अदालत के इस फैसले के खिलाफ पुलिस ने ऊपरी अदालत में अपील दायर की थी। 
विज्ञापन

मूलरूप से वाराणसी निवासी उत्सव शर्मा हमले के वक्त अहमदाबाद से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से पढ़ाई कर रहा था। मामले में राठौर को हुई कम सजा के खिलाफ उत्सव ने गुस्सा उतारने के लिए उन पर हमला किया था। हालांकि बाद में अपील के बाद राठौर को डेढ़ साल की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीबीआई की अपील के बाद जब राठौर कोर्ट से बाहर निकले तो उत्सव ने राठौर के चेहरे पर चाकू मार दिया था। 9 फरवरी 2010 को दोपहर डेढ़ बजे हुई इस घटना के तुरंत बाद उत्सव को पुलिस ने कब्जे में लेकर चाकू बरामद कर लिया था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि बाद में वह ट्रायल कोर्ट से बरी हो गया था। 

पिता ने कहा था, मानसिक तनाव में है बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में प्रोफेसर उत्सव के पिता एसके शर्मा ने हमले के बाद बताया था कि वह मानसिक रूप से परेशान था। इस संबंध में उन्होंने उसकी रिपोर्ट भी पुलिस के सामने पेश की थी। हमले के समय उत्सव नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग अहमदाबाद से एनिमेशन एंड फिल्म डिजाइनिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा था।

महाराष्ट्र के किसानों को दे रहा सैलरी केस की अंतिम सुनवाई पर जज ने जब उत्सव शर्मा से चाकू से हमले की घटना के बारे में पूछा तो उसने इसे कबूल किया और इसका कारण बताया। इस पर अदालत ने उससे कहा कि वह अपना विरोध कैंडल मार्च या अन्य शांतिपूर्ण तरीके से जता सकता था। इस पर उत्सव ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता, राठौर तो फिर भी छूट गया। वहीं उत्सव के वकील ने अदालत को बताया कि वह आज एक नामी कंपनी में नौकरी कर रहा है और अपनी सारी सैलरी महाराष्ट्र के गरीब किसानों को दान के तौर पर दे रहा है।


डॉ. तलवार पर भी किया था हमला पूर्व डीजीपी पर हमले के बाद उत्सव शर्मा ने नोएडा के चर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में दोषी उसके पिता डॉ. राजेश तलवार पर भी 21 जनवरी 2011 को हमला किया था। उस मामले में भी उसके खिलाफ नोएडा पुलिस ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed