फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police Questions Professor BB Goyal in Seema Murder Case

सीमा हत्याकांड: प्रोफेसर पति से पुलिस ने पहली बार की पूछताछ, थाने में कई घंटे चला सवाल जवाब का सिलसिला

Tue, 09 Nov 2021 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 11:53 AM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनियर प्रोफेसर बीबी गोयल की दूसरी पत्नी सीमा गोयल की दिवाली की रात उनके घर में ही हत्या कर दी गई थी। प्रोफेसर पहली मंजिल पर सोए हुए थे जबकि पत्नी अपने कमरे में। प्रोफेसर का दावा था कि उनकी पत्नी की हत्या किसी ने हाथ पैर बांधकर की है। पुलिस तभी से पड़ताल में जुटी है, लेकिन अभी तक हत्यारे का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Chandigarh Police Questions Professor BB Goyal in Seema Murder Case
चंडीगढ़ पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए सीमा हत्याकांड में सोमवार को पहली बार मृतका के पति प्रोफेसर बीबी गोयल को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में बुलाया। सेक्टर-11 थाने में कई घंटे तक एसपी सिटी केतन बंसल उनसे सवाल करते रहे। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अभी तक की जांच के आधार पर पुलिस कड़ियों से कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस ने मोबाइल डंप डाटा, मौका मुआयना, इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस व फोन कॉल्स का विवरण, प्रोफेसर का मोबाइल और लैपटॉप जांच के लिए कब्जे में लिया है। सीमा के कमरे और रसोई की काटी गई जालियों को सीएफएसएल के लिए भेजा हुआ है। उसकी रिपोर्ट से पता चलेगा कि जालियां अंदर से काटी गई हैं या बाहर से। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब: दो दिन के अवकाश में तीन और बिलों के ड्राफ्ट तैयार कर रही सरकार, बीएसएफ-बिजली, नशा-किसानी पर लाएगी प्रस्ताव 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के मोबाइल पर हत्या वाली रात 1.59 बजे आया था आखिरी मैसेज
सूत्रों ने बताया कि सीमा गोयल के मोबाइल पर आखिरी बार हत्या से एक दिन पहले शाम को 7.24 बजे बात हुई थी। उसके बाद उनके मोबाइल पर गुरुवार रात 1.59 बजे एक मैसेज डिलीवर हुआ था, जिसकी जांच जारी है। इस मैसेज के बाद मोबाइल पर कोई कॉल नहीं हुई। तभी से यह मोबाइल बंद पड़ा है। पुलिस जांच में सीमा के इस मोबाइल की आखिरी लोकेशन सेक्टर 14 की ही है।

सीमा के हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। मामले की तह तक जाने के लिए तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को प्रोफेसर बीबी गोयल से थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। उनसे कई अहम सवालों के जवाब लिए गए। फिलहाल जांच जारी है। -कुलदीप चहल, एसएसपी, चंडीगढ़

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed