फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against contractor in the death of four people in Hisar

हिसार: ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, एसटीपी टैंक में उतरे चार युवकों की जहरीली गैस से गई थी जान

Wed, 20 Apr 2022 12:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Apr 2022 12:03 PM IST
सार

एएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि बीरूराम की शिकायत पर ठेकेदार राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case filed against contractor in the death of four people in Hisar
राजेश व महेंद्र का फाइल फोटो, घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार के उकलाना के गांव बुढ़ाखेड़ा में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के टैंक में उतरे चार युवकों की जहरीली गैस चढ़ने से मौत होने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार जींद निवासी राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम के बाद चारों शवों का बुधवार दोपहर को गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


युवाओं की बेरोजगारी का उठाया फायदा, बिना उपकरण मौत के कुएं में उतारा 
बुढ़ाखेड़ा गांव के रहने वाले बीरू राम ने बताया कि भतीजा सुरेंद्र तीन साल से ठेकेदार राजेश के पास काम कर रहा था। ठेकेदार के पास गांव के कई और युवा काम करते हैं। ठेकेदार युवाओं की बेरोजगारी का फायदा उठाता है। बिना उपकरण के उनसे काम करवाता था। मंगलवार को भतीजा सुरेंद्र और राहुल गांव के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में काम कर रहे थे।
विज्ञापन


मैंने देखा जब वे काम कर रहे थे तो उनके पास कोई उपकरण नहीं था। जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने कोई उपकरण नहीं दिए वह हमारी मजबूरी का फायदा उठा रहा है। दोनों नीचे मोटर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बेहोश हो गए। मैंने आवाज लगाई तो राजेश और महेंद्र वहां पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नीचे जाने से पहले सुरक्षा उपकरण की तलाश की लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। वह दोनों बिना उपकरण के नीचे सुरेंद्र और राहुल को बचाने के लिए गए, लेकिन वे दोनों भी बेसुध हो गए। बाद में चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

ठेकेदार राजेश के अलावा अगर और कोई भी जिम्मेवार है तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रदीप कुमार का कहना है कि बीरू राम की शिकायत पर ठेकेदार राजेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। 
 

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जहरीली गैस के कारण मजदूरों की जाना दुखदायी है। ऐसे मामलों में श्रम विभाग द्वारा एसओपी बनाई जानी चाहिए ताकि सीवरेज में सफाई आदि कार्य करने के लिए नीचे उतरने वाले मजदूरों को ऑक्सीजन सिलिंडर या अन्य उपकरण मुहैया करवाए जाएं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसे सुनिश्चित करें।  - दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा


अंतिम संस्कार में शामिल हुए मंत्री, 17-17 लाख की मिलेगी मदद
प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा है कि उकलाना के गांव बुड्ढा खेड़ा स्थित एसटीपी में हुए हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सरकार व प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। बुधवार को मृतकों के संस्कार के अवसर पर मंत्री अनूप धानक ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मृतक के परिजनों को श्रम कल्याण बोर्ड से 5-5 लाख, स्वैच्छिक कोटे से एक-एक लाख रुपये और संबंधित एजेंसी द्वारा 11-11 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed